एक्सप्लोरर

राजौरी एनकाउंटर के बीच स्थानीय लोगों से पाकिस्तानी आतंकी की बातचीत का वीडियो वायरल

Pakistani Terrorist: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अधिकारियों ने एक वीडियो जारी किया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी आतंकी स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए देखा गया है.

Pakistani Terrorist Video: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़ के बीच एक पाकिस्तानी आतंकी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए और कथित तौर पर खाना मांगते हुए देखा जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अधिकारियों ने आतंकी का वीडियो जारी किया है, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपलोड किया है.

बता दें कि राजौरी एनकाउंटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया है और इसमें के चार जवान शहीद हो गए हैं. आतंकी का नाम क्वारी बताया गया है. वीडियो में पांच लोग दिख रहे हैं, जिनमें तीन महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. उनमें से एक शख्स को आतंकी क्वारी के रूप में बताया गया है.

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अधिकारियों की ओर से जारी वीडियो में आतंकी राजौरी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शुरू होने से पहले स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा रहा है.

(बाएं में खड़ा शख्स आतंकी बताया जा रहा है)

बुधवार को शुरू हुआ था आतंकियों के साथ शुरू हुआ था एनकाउंटर 

बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में विशेष बलों के दो कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे और दो अन्य घायल हो गए. धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में रात भर के विराम के बाद गुरुवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि रात भर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी घने जंगली इलाके की ओर न भाग सकें.

कौन था मारा गया पाकिस्तानी आतंकी?

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उसे पाकिस्तान और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया था. वह लश्कर-ए-तैयबा का एक उच्च रैंक का आतंकी था.’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी पिछले एक साल से अपने समूह के साथ राजौरी-पुंछ क्षेत्र में सक्रिय था. उन्होंने यह भी बताया कि मारा गया आतंकी डांगरी और कंडी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है.

प्रवक्ता ने कहा कि क्वारी को क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए भेजा गया था और वह ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (IED) बनाने में माहिर था. इस साल जनवरी में डांगरी में हुए हमले में सात लोग मारे गए थे.

(इनपुट भाषा से भी)

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन, जानें उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
पीएम आवास योजना से इस राज्य में मिल रहे 2.80 लाख नए घर, जानें कैसे करें अप्लाई?
पीएम आवास योजना से इस राज्य में मिल रहे 2.80 लाख नए घर, जानें कैसे करें अप्लाई?
12वीं के बाद ऐसे बन सकते हैं कमर्शियल पायलट, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
12वीं के बाद ऐसे बन सकते हैं कमर्शियल पायलट, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
Embed widget