एक्सप्लोरर

SCO-CHS Meeting: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भारत में होने वाली SCO बैठक में होंगे शामिल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी मीटिंग

SCO-CHS Meeting: भारत एससीओ का मौजूदा अध्यक्ष होने के नाते शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति भी हिस्सा लेने वाले हैं.

SCO-CHS Meeting India: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत की मेजबानी में होने वाली एससीओ-सीएचएस की 23वीं बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक का आयोजन 4 जुलाई 2023 को होगा. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (30 जून) को कहा कि एससीओ के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में भारत के प्रधानमंत्री ने एससीओ-सीएचएस मीटिंग में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के पीएम को निमंत्रण दिया था. 

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की परिषद (सीएचएस) की बैठक में नेता महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेंगे. इस साल एससीओ सीएचएस संगठन के नए सदस्य के रूप में ईरान का भी स्वागत करेगा. 

चीन के राष्ट्रपति भी लेंगे बैठक में हिस्सा

उन्होंने कहा कि सीएचएस में प्रधानमंत्री की भागीदारी दर्शाती है कि पाकिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में एससीओ को कितना महत्व देता है. प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लेंगे. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने इस बात की पुष्टि की है. 

2001 में हुई एससीओ की स्थापना

एससीओ एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा संगठन है, जो सबसे बड़े अंतरक्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है. एससीओ का गठन 2001 में चीन के शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी. भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे. 

पिछले साल उज्बेकिस्तान में हुआ था एससीओ समिट

एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन पिछले साल उज्बेकिस्तान के समरकंद में किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित संगठन के सभी शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया था. भारत सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी करेगा. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Uniform Civil Code in India: अगस्त में लागू होगा UCC? बीजेपी सांसद का बड़ा दावा, कहा- विपक्ष कुछ भी कहता रहे लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget