एक्सप्लोरर

Pakistan Terror: आतंकियों की घटती संख्या से बौखलाया पाकिस्तान, राजौरी और पूंछ को आतंक का नया केंद्र बनाने की रच रहा साजिश

Pakistan Terror: जम्मू कश्मीर से सटी सीमा और एलओसी से घुसपैठ कराने में नाकाम पाकिस्तान कश्मीर घाटी में लगातार आतंकियों की घटती संख्या से बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने आतंक को बढ़ाने की नई साजिश रची है.

Pakistan Terror: सीमा से घुसपैठ कराने में नाकाम और कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट की सफलता के बाद अब पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने की एक नई साजिश रची है. इस साजिश के तहत पाकिस्तान जम्मू के राजौरी और पूंछ सेक्टर को अब आतंक का नया केंद्र बनाने की साजिश रच रहा है. जम्मू कश्मीर से सटी अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी से घुसपैठ कराने में नाकाम पाकिस्तान कश्मीर घाटी में लगातार आतंकियों की घटती संख्या से बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में आतंक को बढ़ाने की एक नई साजिश रची है.

अपनी इस नई साजिश के तहत अब पाकिस्तान जम्मू के राजौरी और पूंछ जिलो में एलओसी से घुसपैठ करवा रहा है और यहीं से आतंकियों को न केवल जम्मू बल्कि कश्मीर भेजकर प्रदेश में खूनखराबा फैलाने की फिराक में है. जम्मू पुलिस का दावा है कि कश्मीर में आतंक की टूटती कमर और जम्मू में सीमा पर सुरंगों का लगातार मिलना अब पाकिस्तान को प्रदेश में आतंकी भेजने के नए तरीकों पर विचार करने के लिए मजबूर कर रहा है. जम्मू पुलिस के दावे की तस्दीक इस बात से भी हो रही है कि बीते करीब 2 महीनों से जम्मू के राजौरी और पूंछ जिलों में पाकिस्तान की हरकत काफी बढ़ गई है.

कई एनकाउंटर किए

अगर पिछले 2 महीनों की बात करें तो राजौरी और पूंछ जिले में सुरक्षाबलों ने एलओसी और अंदरूनी इलाकों में करीब 5 एनकाउंटर किए हैं. जिनमें 10 आतंकियों को ढेर किया गया है. इसके साथ ही इन मुठभेड़ों में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं. ऐसा काफी लंबे अंतराल के बाद हुआ है कि राजौरी और पूंछ जिलो में इतने कम समय मे इतनी मुठभेड़ें हुई हों. जम्मू के आईजी मुकेश सिंह का दावा है कि घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट के शुरू होने के बाद वहां पर सक्रिय आतंकी संगठन आतंकियों की भारी कमी से जूझ रहे हैं.

जम्मू पुलिस ने दावा किया है कि राजौरी और पूंछ से पाकिस्तान के जरिए जो घुसपैठ की कोशिशें कराई गई, उनमें से कई आतंकियों को कश्मीर घाटी से लेने कई कश्मीरी आतंकी आए थे, लेकिन समय रहते इन सभी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया गया और इन घुसपैठ में शामिल सभी आतंकियों को मौत के घाट उतारा गए. पुलिस की मानें तो पाकिस्तानी आतंकी संगठन अब कश्मीर घाटी के बाद जम्मू के राजौरी और पूंछ जिलो के डोडा और किश्तवाड़ इलाकों में भी युवाओं को आतंक भट्ठी में झोंकने का काम कर रहे हैं.

जम्मू पुलिस दावा कर रही है कि जहां एक तरफ सुरक्षाबलों को राजौरी और पूंछ में पाकिस्तान की कई घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने में सफलता मिली है. वहीं इसके साथ ही डोडा और किश्तवाड़ में ऐसे कई युवाओं को बचाया गया है जो पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी संगठनों में जाना चाहते थे. इसके साथ ही डोडा और किश्तवाड़ में कहीं आतंक के बड़े जखीरों को भी नष्ट किया गया है. जम्मू पुलिस ने दावा किया है कि सुरक्षा एजेंसियों की नजर पाकिस्तान की हर नापाक साजिश पर है और इन साजिशों का करारा जवाब देने के लिए सुरक्षाबल लगातार अपनी रणनीति भी बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें:
शोपियां के सरकारी डिग्री कॉलेज का बदला नाम, जम्मू कश्मीर सरकार ने सेना के शहीद पैरा कमांडो के नाम पर रखा
Blast In Handwara: नॉर्थ कश्मीर के हंदवाड़ा में स्क्रैप में विस्फोट, एक की मौत, छह लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget