एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की फिराक में पाकिस्तान, सुरक्षा बल अलर्ट

गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान आतंकी हमले के फिराक में है. इसको लेकर सुरक्षा बल अलर्ट पर है.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के आस-पास पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए सीमा से घुसपैठ करवाने की फ़िराक में है. पाकिस्तान की इस नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 'ऑपरेशन सर्द हवाएं' चला रखा है.

खुफिया एजेंसियो की माने तो पाकिस्तान गणतंत्र दिवस के आस-पास जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवा कर बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना चाहता है. पाकिस्तान की इस नयी साजिश का जैसे ही खुफिया एजेंसियो ने खुलासा किया तो अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर में 202 किलोमीटर तक फैली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर  व्यापक 'ऑपरेशन सर्द हवाएं' चलाया.

ऑपरेशन सर्द हवा के चलते बीएसएफ ने जम्मू में अंतरार्ष्ट्रीय सीमा के चप्पे चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है और इसके लिए कई तरीको से सीमा पर निगरानी की जा रही है. बीएसएफ ने पाकिस्तान की इस नयी साजिश से निपटने के लिए सीमा पर अफसरों और जवानो की तैनाती बढ़ा दी है. पेट्रोलिंग करते हुए जवानो को पाकिस्तान की हर साजिश का मुंह तोड़ जवाब देने को कहा गया है.

खुफिया एजेंसियो ने चेताया है कि गणतंत्र दिवस के आसपास जम्मू कश्मीर में किसी बड़े हमले को आजम देने के लिए पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान में सक्रिय कुछ आतंकी संगठनो का सहारा ले सकता है. पाकिस्तान गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में तीन बड़ी नदियों और करीब डेढ़ दर्जन नदी नालो से घुसपैठ करवा कर हमले को आजम दे सकता है. इस बार पाकिस्तान के निशाने पर सैन्य और अर्ध सैनिक बलो की छावनियां, पुलिस स्टेशन और महत्वपूर्ण सरकारी इमारते हैं. पाकिस्तान इसलिए भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाना चाहता है क्योंकि यहां सीमा जम्मू पठनकोट नेशनल हाईवे के पास है, और इस हाईवे पर कई अहम सरकारी, सैन्य और अर्धसैनिक बल छावनियां है.

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की फिराक में पाकिस्तान, सुरक्षा बल अलर्ट

सीमा पर निगरानी को और अधिक चौकस करने के साथ ही बीएसएफ सीमा से सटे हुए इलाको में एरिया डोमिनेशन यानि चप्पे-चप्पे को खंगालने का काम भी लगतार कर कर रही है. खुफिया एजेंसियो के मुताबिक पाकिस्तान यह घुसपैठ सुरंगो से करावा सकता है. ऐसे में बीएसएफ जवान सुरंगो को खोजने का काम करती है. इसके साथ ही बीएसएफ के जवान सीमा हथियारों या आतंकियों के मददगारों के छिपे होने की आशंका के चलते सीमा से सटे हुए इलाको का चप्पा चप्पा खंगाल रही है.

इसके साथ ही बीएसएफ सीमा के उन संवेदनशील इलाको में बुलेट प्रूफ बंकर वाहनों में चौकसी कर रही है जिन इलाको में पाकिस्तान स्निपिंग की घटनाओ को आजम दे सकता है या जिन इलाको से पाकिस्तान की सीधी नज़र बीएसएफ के जवानो की पेट्रोलिंग पर रहती है. साथ ही इन बुलेट प्रूफ बंकरो से उन इलाको में गश्त भी करवाई जा रही है जिन इलाको में ख़राब मौसम और बारिश के चलते पहुंचना मुश्किल है.

इसके साथ ही बीएसएफ स्मार्ट फेंसिंग, थर्मल इमेजर, सीसीटीवी के साथ साथ कई आधुनिक उपकरणों का भी सहारा लेकर पाकिस्तान की हर नापाक साजिश पर नज़र रखे हुए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget