एक्सप्लोरर

पाकिस्तान नेशनल डे पर PM मोदी ने दी इमरान खान को बधाई, कांग्रेस ने कहा- PMO दे सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि इमरान खान का दावा है कि मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामना भेजी है, क्या यह सही है.

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान में जारी तनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इमरान खान को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी के इस कदम की कांग्रेस ने आलोचना की है और पीएमओ से सफाई देने की मांग की है. वहीं सरकारी सूत्रों ने कहा है कि यह एक औपचारिक संदेश था.

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वक्त आ गया है कि उपमहाद्वीप के लोग आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिये मिलकर काम करें.

इमरान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर ट्वीट किया. खान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का संदेश मिला, जिसमें लिखा है : मैं पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश की जनता और बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. यह वक्त है जब उपमहाद्वीप के लोग आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिये मिलकर काम करें.’’

ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे समय में इमरान खान को बधाई दी है जब भारत सरकार ने शुक्रवार को नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में देश के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया था. भारत ने कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर से कई अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किये जाने पर विरोध भी जताया था.

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का दावा कि मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामना भेजी है, क्या यह सही है.

उन्होंने ट्विटर पर पूछा, ‘‘मैं उम्मीद करती हूं कि भारत का पीएमओ स्पष्ट करेगा कि इमरान खान ने जो ट्वीट किया है वह उनके बीच हुए शुभकामना संदेश के आदान-प्रदान का सही वर्जन है या फिर उनके बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ भी है, विशेषकर तब जब भारत में सरकार ने उनके एक कार्यक्रम का बहिष्कार किया हो. राष्ट्र यह जानना चाहेगा....’’

14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मीद ने पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के एक ठिकाने को तबाह कर दिया था. दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था.

पाकिस्तानी वायुसेना ने भी भारत में दाखिल होने की कोशिश की थी. हालांकि मुस्तैद भारतीय वायुसेना ने उसके विमान को मार गिराए. भारत पुलवामा हमले के बाद से ही आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने के लिए उस पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget