एक्सप्लोरर

ट्रंप के जाल में फंसे शहबाज-मुनीर! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव

Donald Trump US Pakistan: पाकिस्तान अब ट्रंप के जाल में फंसता नजर आ रहा है. अगर वह ट्रंप के कहने पर अब्राहम अकॉर्ड्स समझौते में शामिल होता है तो उसे पासपोर्ट को लेकर बड़ा नियम बदलना होगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पांच देशों से अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग कर दी है. इन पांच देशों में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है. ट्रंप का कहना है कि मौजूदा देशों को इस समझौते से काफी फायदा हुआ है और भविष्य में इससे होने वाले फायदे पहले से कहीं ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान ट्रंप के जाल में फंसता नजर आ रहा है. अगर वह ट्रंप की बात को मानता है तो उसे पासपोर्ट को लेकर बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है. 

ट्रंप ने ट्रूथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अमेरिका ने इस बेहद जटिल पहेली को सुलझाने में बड़ी मेहनत की है और अब प्रमुख मुस्लिम देशों को इजरायल के साथ औपचारिक संबंध सामान्य करने चाहिए. उन्होंने सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र और जॉर्डन का नाम लिया.

ट्रंप के मुताबिक, सऊदी अरब और कतर को तुरंत समझौते पर हस्ताक्षर करने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ईरान भी वॉशिंगटन के साथ शांति समझौते के बाद इसका हिस्सा बन सकता है.

अगर पाक ने मानी ट्रंप की बात बदलना पड़ेगा ये नियम

अगर पाकिस्तान अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होता है तो उसे अपने पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव करना पड़ेगा. फिलहाल पाकिस्तानी पासपोर्ट पर यह स्पष्ट लिखा होता है, 'यह पासपोर्ट इजरायल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए मान्य है.' अगर पाकिस्तान के इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य होते हैं तो यह लाइन हटानी पड़ेगी, क्यों कि पर्यटन, व्यापार, वर्क वीजा जैसे समझौतों के लिए यात्रा प्रतिबंध खत्म करना जरूरी होगा.

अहम बात यह भी है कि पाकिस्तान के लिए यह केवल कूटनीतिक बदलाव नहीं होगा, बल्कि उसकी विदेश नीति और कानूनी व्यवस्था में भी बड़ा परिवर्तन माना जाएगा. बांग्लादेश भी अपने नए ई-पासपोर्ट लागू करते समय 'Except Israel' वाली लाइन हटा चुका है. 

क्या है अब्राहम अकॉर्ड्स 2020

दरअसल  अब्राहम अकॉर्ड्स 2020 में अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ ऐसे समझौते हैं, जिनके तहत इजरायल और कई अरब देशों (संयुक्त अरब अमीरात, सूडान, मोरक्को और बहरीन) ने आपसी रिश्ते सामान्य करने पर सहमति जताई थी. इसे क्षेत्र में शांति और सहयोग बढ़ाने की पहल के तौर पर पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें : ट्रंप की शर्त मानने को राजी नहीं शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने फिर PAK को याद दिलाई औकात,  कहा- 'तुम खुद ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget