एक्सप्लोरर

PAK के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से तनाव के बीच कर दिया बड़ा ऐलान- 'मैं पूरे पाकिस्तान को...'

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बोले, ‘‘इस बार मैं केवल इस्लामाबाद का आह्वान नहीं करूंगा - मैं पूरे पाकिस्तान को उठ खड़ा होने का आह्वान करूंगा.’

Imran Khan VS Shehbaz Sharif: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार (27 मई 2025) को कहा कि वह अत्याचार और दमन के आगे झुकने के बजाय अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताना पसंद करेंगे. उन्होंने सैन्य प्रतिष्ठान के स्पष्ट संदर्भ में यह बात कही. कई मामलों में लगभग दो साल से जेल में बंद इमरान ने एक विरोध आंदोलन शुरू करने की भी घोषणा की. खान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं ‘फिरौनियत’ और ‘यजीदियत’ (जुल्म और अत्याचार) के आगे झुकने के बजाय अपनी पूरी जिंदगी जेल की कोठरी में बिताना पसंद करूंगा. कानून का शासन मेरे आंदोलन का मुख्य लक्ष्य है, जो पाकिस्तान में जंगल के कानून को खत्म करेगा.’’

इमरान खान ने कहा, ‘‘जब किसी राजनीतिक दल के लिए सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं, जब उसके सदस्यों के साथ अन्याय होता है और न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं रहती है तो शांतिपूर्ण विरोध ही एकमात्र रास्ता रह जाता है.’’ खान ने अपनी पार्टी के सदस्यों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एक जोरदार राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. इमरान खान बोले, ‘‘इस बार मैं केवल इस्लामाबाद का आह्वान नहीं करूंगा - मैं पूरे पाकिस्तान को उठ खड़ा होने का आह्वान करूंगा.’’ खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें उन लोगों के बारे में पता है जो दोनों तरफ से खेल रहे हैं.

मुझे पता है कौन लोग दोनों तरफ से खेल रहे

इमरान खान बोले, ‘‘मुझे उन लोगों के बारे में पूरी जानकारी है जो दोनों तरफ से खेल रहे हैं - प्रतिष्ठान और पीटीआई. जो लोग पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, उनके लिए इस आंदोलन में कोई जगह नहीं होगी. जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं पार्टी के आंतरिक चुनाव कराऊंगा.’’ इमरान खान ने कहा, ‘‘अगर सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाएं, तो नौ मई (2023) की घटनाएं सिर्फ आधे घंटे में सुलझ जाएंगी. असली अपराधी वे हैं, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज चुराई है. अगर वे (सैन्य प्रतिष्ठान) वास्तव में मानते हैं कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नौ मई की घटना के लिए जिम्मेदार है, तो उन्हें फुटेज जारी करनी चाहिए.’’

ढाई महीने से मुझे किताबें नहीं दी गईं

पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने कहा कि उन्हें रावलपिंडी की अडियाला जेल में बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. खान ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों से बात करने की अनुमति नहीं है और उनकी बहनों को उनसे मिलने का अधिकार नहीं दिया जा रहा है. इमरान खान ने कहा कि किसी अज्ञात कारण से उनको पिछले ढाई महीनों से नई किताबें पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है. खान ने कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सिर्फ उन्हें तकलीफ पहुंचाने के लिए सजा सुनाई गई है, इससे ज्यादा घृणित क्या हो सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget