एक्सप्लोरर

पाकिस्तान सरकार ने सद्भावना के तहत 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

कराची: पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जिन्हें कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गया था. इससे कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी.

ये सद्भावना पहलें सीमापार आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बावजूद हुई है. मोदी ने ट्वीट करके शरीफ को जन्मदिन की शुभकामना दी.

मोदी एक साल पहले बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के लाहौर में रूक गए थे और पाकिस्तानी नेता शरीफ से उनके जन्मदिन पर मुलाकात की थी. पाकिस्तान ने मोदी की शुभकामना पर प्रतिक्रिया स्वरूप मालिर जेल में बंद 220 मछुआरों को रिहा करके दी.

जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने कहा कि मछुआरों को ‘सद्भावना’ के तहत रिहा किया गया. उन्होंने कहा कि मछुआरों को कथित तौर पर अवैध रूप से पाकिस्तानी जलसीमा में घुसने और मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया और उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा.’’ सेहतो ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने 220 मछुआरों को रिहा करने का आदेश जारी किया और इनको सोमवार को सीमा पार करने की उम्मीद है.’’

यह घटनाक्रम उरी में सितम्बर में भारतीय सेना के ठिकाने पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बीच हुआ.

पाकिस्तान और भारत अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को जलसीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं. छोड़े जाने से पहले मछुआरे जेलों में महीनों और कभी कभी सालों बिताते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget