एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370: पाक ने हड़बड़ी में उठाए कदम, भारत ने राजनयिक संबंध घटाने के फैसले पर पुनर्विचार को कहा

अनुच्छेद 370 हटने की बौखलाहट में पाकिस्तान व्यापारिक और राजनायिक संबंध तोड़ने के बाद अब आतंकियों को भड़का रहा है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने कुख्यात बैट टीम और आतंकियों को करो या मरो के निर्देश दिए हैं. इस जानकारी के बाद देश में अलर्ट जारी कर दिया है, एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ दी गई है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान की ओर आपाधापी में उठाए गए फैसलों पर भारत सरकार ने संयमित प्रतिक्रिया दी है. भारत सरकार ने पाकिस्तान की ओर से राजनयिक संबंध खत्म करने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहा है. भारत सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान ऐसे कदमों के जरिए विश्व को दिखाना चाहता है कि स्थिति कितनी गंभीर है. पाकिस्तान दुनिया को कारण बता रहा है उनका जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है.

भारत सरकार की ओर से बयान जारी कर कहा गया, ''हमने रिपोर्ट देखी है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों के संबंध में कुछ एकतरफा कार्रवाई करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की मंशा दुनिया के सामने चिंताजनक तस्वीर पेश करने की है. राजनयिक संबंधों को घटाने का फैसला अफसोसनाक है. पाकिस्तान अपने फैसले पर पुनर्विचार करे जिससे राजनयिक बातचीत का जरिया बना रहे.''

सरकार ने कहा कि जम्मू कश्मीर से संबिधित हाल में जो भी कदम उठाए गए हैं वो पूरी तरह भारत का अंदरूनी मामला है. भारत का संविधान हमेशा संप्रभु था है और रहेगा. भारत पाकिस्तान की ओर से कल उठाए गए कदमों पर खेद जताती है और पाकिस्तान से फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहेगा जिससे राजनयिक संबंधों का जरिए बना रहे.

बौखलाहट में पाकिस्तान ने अब तक क्या-क्या किया? -भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़े. -भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को कम करने का फैसला. -भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भेजने का फैसला किया. -कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की बात कही. -भारत की सीमा से लगे एयरस्पेस को बंद किया. - द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा करने का फैसला किया.

पाकिस्तान को ही होगा नुकसान विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को निलंबित करने के पाकिस्तान के निर्णय से ज्यादा नुकसान उसी को होगा. उनका कहना है कि इसकी मुख्य वजह यह है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी भारत से कई आवश्यक वस्तुओं का आयात करता है. निर्यातकों के संगठन फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा व्यापार संबंधों को निलंबित करने का बुरा असर पाकिस्तान पर ही होगा. क्योंकि भारत इस मामले में उस पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं है जबकि पाकिस्तान की भारत पर निर्भरता अपेक्षाकृत अधिक है.

पाकिस्तान से भारत का आयात इस वर्ष मार्च में घट कर 28.4 करोड़ डॉलर के बराबर रहा जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 3.5 करोड़ डॉलर था. इस दौरान भारत का इस पड़ोसी देश को निर्यात भी सालाना आधार पर 32 प्रतिशत घट कर 17.13 करोड़ रहा. लेकिन वित्त वर्ष 2018-19 में भारत का पाकिस्तान को निर्यात कुल मिला कर 7.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2 अरब डॉलर रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget