एक्सप्लोरर

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज, जैश के तीन कुख्यात आतंकवादी बड़े प्लान के साथ भारत में घुसे

रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों ने जम्मू कश्मीर की सियालकोट सेक्टर के रास्ते से भारत में घुसपैठ की और उसके बाद इनकी लोकेशन अनंतनाग की तरफ मिली अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इन तीनों के साथ दो कश्मीरी भी हैं जो इन तीनों का मार्गदर्शन कर रहे हैं.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जैश-ए-मोहम्मद के तीन कुख्यात आतंकवादी तबाही के बड़े प्लान के साथ भारत में घुस चुके हैं. यह तीनों पाकिस्तानी बताए गए हैं और इनके निशाने पर वीआईपी और दिल्ली है. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है. खुफिया एजेंसियों को जो ताजा इनपुट मिले हैं उनके मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत में रचा है तबाही का बड़ा प्लान और इस प्लान के तहत आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ करा दी गई है खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक इनके नाम है. गुल जान, निवासी पख्तूनख्वा पाकिस्तान, जुम्मा खान, निवासी उत्तरी वजीरिस्तान, शकील अहमद, निवासी बहावलपुर पाकिस्तान.

खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह तीनों जैश के मुखिया मुफ्ती अब्दुल रऊफ असगर के बेहद करीबी बताए जाते हैं और इन तीनों ने भारत में घुसपैठ करने के पहले जैश और आईएसआई के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी और वहीं पर इन्हें टारगेट प्लान बताए गए थे. खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक इन तीनों पाकिस्तानी आतंकवादियों को अफगानिस्तान में ट्रेनिंग कराई गई है और इन तीनों को भारत भेजने के पहले अफगानी पहचान के दस्तावेज भी दिए गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों ने जम्मू कश्मीर की सियालकोट सेक्टर के रास्ते से भारत में घुसपैठ की और उसके बाद इनकी लोकेशन अनंतनाग की तरफ मिली अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इन तीनों के साथ दो कश्मीरी भी हैं जो इन तीनों का मार्गदर्शन कर रहे हैं. खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक इनके निशाने पर वीआईपी और दिल्ली भी है ऐसे में खुफिया एजेंसियों की इस अलर्ट ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं.खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इन तीनों के पास कुछ नक्शे भी बताए गए हैं साथ ही इन तीनों को आत्मघाती हमले के लिए भी प्रशिक्षित किया गया है ऐसे में खुफिया एजेंसियों को शक है यह तीनों एक बड़ी तबाही के प्लान के साथ भारत आए हैं फिलहाल सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां इन तीनों की तलाश कर रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget