एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने इस साल सीज़फायर उल्लंघन के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े, 2950 से ज्यादा बार किया युद्धविराम उल्लंघन

पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी कर सेना और बीएसएफ की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है. इस साल जुलाई तक जम्मू कश्मीर में सटी एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 2950 से अधिक बार युद्धविराम उल्लंघन किया.

जम्मू: पाकिस्तान ने इस साल सीमा पर युद्धविराम उल्लंघन के पिछले सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. वहीँ, जम्मू कश्मीर सरकार ने सीमावर्ती इलाको में रह रहे गांव वालो को इस गोलीबारी से बचाने के लिए बंकर बनाने के काम भी तेज़ कर दिया है. आतंकियों की घुसपैठ करवाने के मक़सद से पाकिस्तान ने इस साल जुलाई तक जम्मू कश्मीर में सटी एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 2950 से अधिक बार युद्धविराम उल्लंघन किया है, जिसमें 15 आम नागरिको और 8 जवानो की शहादत हो चुकी है.

पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी कर सेना और बीएसएफ की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है. जम्मू कश्मीर सरकार ने करीब 2 साल पहले सीमावर्ती गांव के लोगों को पाकिस्तान की फायरिंग से बचाने के लिए सीमा पर बंकर बनाने का काम शुरू किया था. जम्मू के मंडलायुक्त संजीव वर्मा के मुताबिक अब तक 80 प्रतिशत से अधिक बंकर बनकर तैयार हो चुके हैं. उनके मुताबिक अब तक जम्मू में पाकिस्तान से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू ज़िले में 1320 प्रस्तावित बंकरो में से 1098 बंकर बन कर तैयार हैं.

वहीं, साम्बा ज़िले में 2130 प्रस्तावित बंकरो में से 1522 बनकर तैयार हैं जबकि कठुआ में 2126 बंकरों में से 1427 तैयार हैं. अगर बात एलओसी की हो तो जम्मू के राजौरी ज़िले में 3141 प्रस्तावित बंकरो में से 2483 बन कर तैयार है जबकि पुँछ ज़िले में 1188 में से 904 बंकर बन कर तैयार हैं.

प्रदेश सरकार ज़रुरत के हिसाब से कम्युनिटी बंकरो और इंडिविजुअल बंकरो को बनाने का काम इस समय कर रही है. हालांकि, सीमा पर इन बंकरो की ज़रुरत पिछले करीब दो दशकों से थी, लेकिन तब की सरकारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया. जम्मू के आरएसपुरा के अब्दुल्लियां गांव के अवतार चौधरी ने अपने घर में बंकर 18 साल पहले उस समय बनवाया जब उनके पिता पाकिस्तानी गोली से घायल हो गए.

अशोक चौधरी के मुताबिक उन्होंने यह बंकर 18 साल पहले अपने खर्चे पर बनवाया और उस समय इस बंकर में पूरा गांव शरण लेता था. उनके मुताबिक करीब 18 साल बाद अब गांव में बंकर बनाये जा रहे हैं, जिससे यहां के किसानों और आम जनता को काफी राहत मिलेगी. वहीं, सरकार के इस कदम से जम्मू के सीमावर्ती इलाको में रहने वाले लोग काफी खुश हैं.

इन लोगों का दावा है कि जब पाकिस्तान फायरिंग करता है तो किसी को संभालने का मौका नहीं मिलता और ऐसे में कच्चे मकानों के पास बने यह बंकर किसी वरदान से कम नहीं है. गांव वालों ने सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान की इस फायरिंग में उनके पशुओं का भी नुक्सान होता है और अब सरकार को इसकी तरफ भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड मामले, पिछले 24 घंटे में 18 हजार से अधिक नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget