एक्सप्लोरर

भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट, PAK का AWACS भी तबाह

इस हमले के बाद सैन्य जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान की सेना अब पूरी तरह एक आतंकी संगठन की तरह बर्ताव कर रही है. इस तरह की हरकतें सीधे-सीधे हामास जैसे आतंकी संगठनों से मेल खाती हैं.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17 मार गिराए. इसके अलावा, पाकिस्तान ने शनिवार रात जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया की तरफ 8 मिसाइलें दागीं. लेकिन राहत की बात ये रही कि इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को समय रहते रोक लिया. किसी भी मिसाइल ने अपने टारगेट को हिट नहीं किया.

F-16 भी मार गिराया

2 JF-17 के अलावा पाकिस्तान के एक फाइटर जेट F-16 को भी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है.

पाकिस्तान को चीन ने दिया है JF-17 फाइटर जेट

JF-17 की लंबाई लगभग 14.9 मीटर, विंगस्पैन 9.45 मीटर और ऊंचाई करीब 4.77 मीटर है. इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 12,474 किलोग्राम तक होता है. यह विमान रूसी Klimov RD-93 या चीनी Guizhou WS-13 टर्बोफैन इंजन से लैस है, जो इसे लगभग Mach 1.6 (करीब 1,910 किमी/घंटा) की अधिकतम गति प्रदान करता है.

यह विमान 7 हार्डपॉइंट्स पर 1,500 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है, जिसमें एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड बम, और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल हैं. इसके हथियारों में चीनी PL-5, PL-12, PL-15 मिसाइलें और GPS गाइडेड बम शामिल हैं, जो इसे वायु और सतह दोनों प्रकार के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाते हैं.

जम्मू के आसमान में दिखा हमला

जम्मू में जिस तरह से मिसाइलें आसमान में एक साथ दिखीं, वैसा ही नजारा हाल ही में इजरायल में हामास के हमले के वक्त देखा गया था. कई छोटी-छोटी सस्ती मिसाइलें एक साथ छोड़ी गईं, जिनका मकसद ज़्यादा नुक़सान करना नहीं बल्कि डर फैलाना था.

हामास जैसे आतंकियों की तरह बर्ताव कर रही है पाकिस्तान की सेना

इस हमले के बाद सैन्य जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान की सेना अब पूरी तरह एक आतंकी संगठन की तरह बर्ताव कर रही है. इस तरह की हरकतें सीधे-सीधे हामास जैसे आतंकी संगठनों से मेल खाती हैं.

ये भी पढ़ें: Live: भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के एक F-16 और दो JF-17 फाइटर जेट, हमले की कोशिश नाकाम, हाई अलर्ट जारी

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget