एक्सप्लोरर

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार चौथे दिन LoC पर तोड़ा सीजफायर; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने एक बार फिर से युद्धविराम का उल्लंघन किया है. उसने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा तनाव बढ़ गया है. लेकिन इस स्थिति में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसने लगातार चौथी रात युद्धविराम का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना की चौकियों से पुंछ और कुपवाड़ा में गोलीबारी की गई है. भारतीय सेना ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाक सेना ने रविवार और सोमवार देर रात युद्धविराम का उल्लंघन किया.

पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई. इसके बाद भारतीय सेना एक्शन में है. भारत ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी मारे गए थे, लेकिन इस बीच पाकिस्तान की हरकतें बंद नहीं हो रही है. पाकिस्तानी ने सेना ने पुंछ और कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी. उसने स्मॉल आर्म्स से गोलीबारी की. पाकिस्तान ने चौथी रात युद्धविराम का उल्लंघन किया है.

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान -

पाकिस्तान ने 26 और 27 अप्रैल की रात तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास से गोलीबारी की थी. भारतीय सेना ने तब भी उसको करारा जवाब दिया था. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई एक्शन लिए हैं. भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया. इसका पाकिस्तान पर बड़ा असर पड़ा है. अटारी-वाघा बॉर्डर बंद कर दिया गया है. पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर भी प्रतिबंध लग गया है.

पहलगाम हमले के बाद एक्शन में भारतीय सेना -

भारतीय सेना जम्मू कश्मीर में कई कठोर एक्शन ले चुकी है. उसने पहलगाम आतंकी हमले के संदिग्ध आदिल गुरी का घर उड़ा दिया. आदिल गुरी 2018 में पाकिस्तान गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने पाकिस्तान में आतंक की ट्रेनिंग ली थी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकी आसिफ शेख के घर पर बुलडोजर चलवा दिया. उसके घर को गिरा दिया गया.

यह भी पढ़ें : जब लक्षद्वीप पर भी पाकिस्तान की नीयत हुई खराब, सरदार पटेल ने तोड़ दिया था मोहम्मद अली जिन्ना का सपना

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget