एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला : इजरायली राजनयिक ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘भारत जानता है उसे क्या करना चाहिए’

Pahalgam Terror Attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद पूरी दुनिया के देशों ने इसकी घोर निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रति समर्थन देने की बात कही.

Israeli Consulate General on Pahalgam Terror Attack : इजराइल के महावाणिज्य दूत कोब्बी शोशनी ने सोमवार (28 अप्रैल) को कहा कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन घाटी में निर्दोष लोगों की बर्बरता से हत्या करने वाले आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारत यह जानता है कि उसे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए क्या करना है.

मुंबई में नियुक्त इजराइल के महावाणिज्य दूत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को भयावह करार दिया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, इस आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे. महावाणिज्य दूत ने कहा कि पहलगाम के इस हमले ने उन्हें दुनियाभर में, विशेषकर इजराइल में हुए आतंकवादी हमलों की याद दिला दी.

भारत जानता है उसे क्या करना चाहिए- कोब्बी शोशनी

उन्होंने पीटीआई वीडियो से कहा, “भारत जानता है कि उसे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए क्या करना है.” उन्होंने कहा, “जिन आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की इतनी क्रूर हत्या की है, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए. यह सबसे महत्वपूर्ण बात है.”

पर्यटकों को मारने से पहले उनके धर्म पूछने पर बोले इजरायली महावाणिज्य दूत

पहलगाम में पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकवादियों की ओर से उनके धर्म पूछे जाने पर कोब्बी शोशनी ने कहा कि लोगों के बीच भेद करना आतंकवादियों के बीच एक बहुत ही आम बात है.

उन्होंने कहा, “वे जानते हैं कि कैसे उनमें भेद करना है और अपने समुदाय और अन्य समुदाय के बीच भेद कैसे करना है. जब आप कुछ लोगों को मारने आते हैं तो आप मनुष्य नहीं होते.”

पहलगाम आतंकी हमलों को लेकर भारत ने अपनाया सख्त रुख

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में पिछले हफ्ते मंगलवार (22 अप्रैल) को पर्यटकों पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी कर दी. इस आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए और 17 लोग घायल हुए, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. पहलगाम में इस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई सख्त फैसले भी लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget