एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर पूर्व आतंकी मोहम्मद कालू ने किया बड़ा खुलासा, बताया- कश्मीर में कैसे...

Pahalgam Terror Attack: मोहम्मद कालू ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि आतंकियों ने सैलानियों से उनका धर्म पूछा और उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा. मैं कहता हू कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं है. कोई ईमान नहीं है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में हैं. हिंदू हों या मुसलमान हर शख्स चाहता है कि जम्मू-कश्मीर से अब आतंकवाद खत्म हो. करीब 20 साल पहले आतंक का रास्ता छोड़ चुके मोहम्मद कालू ने न्यूज तक को दिए इंटरव्यू में बताया है कि कश्मीर घाटी में इतना बड़ा आतंकी हमला कैसे हुआ. इतना ही नहीं उसने केंद्र की मोदी सरकार को कश्मीर से आतंकवाद कैसे खत्म किया जाए, इसको लेकर भी सुझाव दिया है. 

पूर्व आतंकी मोहम्मद कालू ने बताया कि पहलगाम में जो इतना बड़ा आतंकी हमला हुआ, ये पाकिस्तान का ही काम है. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ाने में चीन भी पाकिस्तान का साथ देते है. उन्होंने कहा कि हकीकत ये है आधा कश्मीर पाकिस्तान के अंदर है. मुझे अगर तकलीफ होगी चाहे हिंदू हों, या मुस्लिम हैं सब एकसाथ आ जाएंगे, लेकिन वहां के हालात बहुत खराब हैं. 

पहलगाम के आतंकी इंसान नहीं: कालू

पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पूर्व आतंकी ने कहा, 'मुझे अफसोस है कि पहलगाम में जो काम हुआ है, बच्चे हों या महिलाएं, वो बाहर से आए हुए मेहमान थे. तुमने इनके साथ ये हरकत कर दी. उनके पास कौन सा वीपन था. वो तो सैर करने आए थे. तुम इंसान हो या डंगर हो. जिसने भी ये काम किया है, ये इंसान है ही नहीं. इंसान की नस्ल ही नहीं है.'

आतंकियों का कोई मजहब नहीं: पूर्व आतंकी

मोहम्मद कालू ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि आतंकियों ने सैलानियों से उनका धर्म पूछा और उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा. मैं कहता हू कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं है. कोई ईमान नहीं है. अगर उनको पता होता कि ये बंदे परदेसी हैं तो उनको मैं क्यों मारूं. परदेसी हमारे कश्मीर को देखने आए. उनसे हमें दो वक्त की रोटी मिलती है.

मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया: पूर्व आतंकी

पूर्व आतंकी से जब पूछा गया कि इन आतंकी हमलों में पाकिस्तान की सेना कैसे मदद करती है तो उसने कहा कि मैं पाकिस्तान गया होता तो मैं बता देता कि इमें पाकिस्तान आर्मी कैसे सपोर्ट करती है. मैं कभी सीमा पार नहीं किया. 

गुज्जर-बकरवाल रेजिमेंट से खत्म होगा आतंकवाद: कालू

कालू ने केंद्र की मोदी सरकार को सुझाव दिया कि भारतीय सेना के जवान जो जम्मू-कश्मीर में तैनात होते हैं, उन्हें इन इलाकों की जानकारी नहीं होती. मैं कहता हूं कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार गुज्जर बकरवालों की एक रेजिमेंट बना दें तो कश्मीर से आतंकवाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

Embed widget