एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने PM Modi को दिखाया 'गायब' तो भड़की BJP- 'आतंक का सामना बिरयानी से नहीं गोलियों से होगा'

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए एक पोस्टर शेयर किया है. बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस कहा है.

BJP Slams Congress on PM Modi Poster: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी के सिर और हाथ-पैर गायब नजर आ रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जिम्मेदारी के समय GAYAB." कांग्रेस के पोस्टर शेयर करने पर बीजेपी पलटवार किया है. बीजेपी ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान और उसके साथी कांग्रेस को जितनी धमकी देनी है, दे दो; नया भारत न झुकेगा, न टूटेगा. आतंक का जवाब बिरयानी से नहीं, गोलियों से दिया जाएगा. यह निर्णायक नेतृत्व का युग है.

कांग्रेस के 'गायब' वाले X पोस्ट के बाद बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस कहा जाए तो गलत नहीं होगा. उन्होंने कहा, "जो पूरा ध्यान है, पूरी शक्ति है, भारत की प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व, सेना की ताकत, भारतीयों की दुआएं आज एक लक्ष्य से काम कर रहे हैं. कहने के लिए भारतीय राजनीतिक दल भी है, जो हमारे बीच में रहता है, लेकिन उसे अगर लश्कर-ए- पाकिस्तान कांग्रेस कहा जाए तो गलत नहीं होगा."

कांग्रेस पर भड़के गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने आगे कहा, "देश के प्रधानमंत्री जो चट्टान हैं, उस चट्टान को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं कांग्रेसी आज. जहां बिना राहुल गांधी की सहमति के पत्ता नहीं हिलता है, राहुल गांधी के कहने पर पोस्ट करते हैं, जिससे देश को पीड़ा होती है. इनका प्रयास है कि इस अहम समय में भारत को कमजोर किया जाए और कांग्रेस पाकिस्तान को सिग्नल दे रहे हैं. हम उस शक्ति को मिट्टी में मिला देंगे जिसने भी हमारे उपर देखा."

उन्होंने आगे कहा, "पूरे विश्व में भारतीय मूल के निवासी हैं वे पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. जो पाकिस्तान का इरादा है, मकसद है वो कभी पूरा नहीं होगा. जो पाकिस्तान का इरादा है, मकसद है वो कभी पूरा नहीं होगा, पाकिस्तान के एक हाई कमीशन के अधिकारी ने इशारा किया सर तन से जुदा और कांग्रेस ऐसा पोस्ट करती है. कांग्रेस कहती है पाकिस्तान हम तुम्हारे साथ हैं."

गौरव भाटिया ने कही ये बड़ी बात

गौरव भाटिया ने कहा, "इनका प्रयास है कि इस अहम समय में भारत को कमजोर किया जाए और कांग्रेस पाकिस्तान को सिग्नल दे रहे हैं. हम उस शक्ति को मिट्टी में मिला देंगे जिसने भी हमारे ऊपर देखा. पाकिस्तान की वाहवाही लूटने के लिए देश से गद्दारी करेंगे.  जब हम आतंकियों और आतंकी मुल्क को सबक सिखाएंगे तो कांग्रेस के हैंडल से ऐसा पोस्ट क्यों आता है.

ये भी पढ़ें-

पेगासस मामले पर सुनवाई में बोला सुप्रीम कोर्ट- सरकार के पास स्पाइवेयर होने में कुछ गलत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget