एक्सप्लोरर

'आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा', पहलगाम आतंकी हमले पर गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, बोले- थोड़ी देर में श्रीनगर निकलूंगा

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें उचित कदम उठाने के लिए भी कहा.

Amit Shah On Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) को हुए आतंकी हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो जल्द ही श्रीनगर के लिए निकल रहे हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गृह मंत्री ने कहा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ हैं. इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे साथ ही उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे. 

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना होऊंगा. 

पीएम मोदी ने सऊदी अरब से की अमित शाह से बात 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की. पीएम मोदी अभी सऊदी अरब के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा. 

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा, मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूं. हमारे आगंतुकों पर यह हमला एक घृणित कार्य है. इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं. निंदा के लिए कोई भी शब्द नहीं है. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मैंने अपनी सहकर्मी सकीना इटू से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल चली गई हैं. मैं तुरंत श्रीनगर वापस जा रहा हूं.

सीएम अब्दुल्ला ने आगे लिखा, मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता. स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से बताया जाएगा. कहने की जरूरत नहीं कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा बड़ा है. 

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: 'मैं भेलपूरी खा रही थी तभी आतंकी आए, मेरे पति से नाम पूछा और...', महिला ने सुनाई दर्दभरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget