एक्सप्लोरर

'जनवरी तक तैनात थीं CRPF की 2 यूनिट, अब क्यों नहीं हैं?', पहलगाम हमले पर ओवैसी का सवाल

Jammu Kashmir Terror Attack: मोदी सरकार की ओर से सिंधु जल समझौता निलंबित किए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पानी रोकिए मुझे तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पानी कहां रखेंगे वो भी तो देखना होगा.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार लगातार एक्शन में है. सिंधु जल समझौता निलंबित करने के बाद गृह मंत्री ने देश से पाकिस्तानी नागरिकों को निकालने के लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं. इसी बीच AIMIM सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले को लेकर सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए हैं.  

AIMIM सांसद ने गुरुवार (24 अप्रैल, 2025) को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरा सवाल है कि जनवरी 2025 तक पहलगाम में उस जगह पर 2 सीआरपीएफ की यूनिट तैनात थी अब क्यों नहीं है, उनको क्यों हटाया गया ? सरकार को इसका जवाब देना होगा.'

'इस मामले में जिम्मेदारी तो तय होनी ही चाहिए'
AIMIM की तरफ से एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तो तय होनी ही चाहिए. सुरक्षा बलों को नीचे से ऊपर (जहां हमला हुआ) वहां तक पहुंचने में एक घंटा लगा और ये कमीने कुत्ते लोग नाम और लोगों का धर्म पूछकर उन्हें मार रहे थे.

'पानी कहां रखेंगे वो भी देखना होगा'
मोदी सरकार द्वारा सिंधु जल समझौता निलंबित किए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पानी रोकिए मुझे तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पानी कहां रखेंगे वो भी तो देखना होगा. उन्होंने कहा कि चिनाब नदी का जो एरिया है वो पहाड़ी एरिया है और चिनाब नदी पहाड़ों से होकर गुजरती है. झेलम मैदानी इलाके से गुजरती है इसलिए सरकार को डैम तो बनाना पड़ेगा. 

'प्लेन का टिकट मिला तो जाएंगे'
घटनास्थल का दौरा करने को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि प्लेन का टिकट मिला तो जाएंगे. साथ ही उन्होंने पत्रकारों पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग प्राइवेट जेट दिला दीजिए तो हम चले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

पहलगाम हमले के बाद राजा भैया की बेटी ने पाकिस्तान में किसके लिए की सुरक्षा की मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget