एक्सप्लोरर

'आप पर बहुत गर्व...', नेवी लेफ्टिनेंट के पार्थिव शरीर से लिपटी रही पत्नी, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दिल्ली में श्रद्धांजलि दी गई. घाटी में आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) को हुए आतंकी हमले में नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई है. उनका पार्थिव शरीर बुधवार को दिल्ली लाया गया. दिल्ली में नेवी के अधिकारियों और परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. विनय नरवाल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा, 'हमें आप पर गर्व है.'

बीते 16 अप्रैल को ही दोनों की शादी हुई थी. विनय नरवाल हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं. उनका परिवार करनाल के सेक्टर-7 में रहता है. उनकी उम्र महज 26 साल थी.

2 साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे विनय नरवाल
विनय नरवाल की आठ दिनों पहले ही शादी हुई थी और 2 दिन पहले ही परिवार ने रिसेप्शन दिया था. पहलगाम की बैरसन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद सबसे ज्यादा वायरल तस्वीर विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमानी की है. जानकारी के मुताबिक, विनय नरवाल 2 साल पहले ही इंडियन नेवी में भर्ती हुए थे. 21 अप्रैल को हनीमून मनाने के लिए वो कश्मीर गए थे. विनय नरवाल वर्तमान में कोच्चि में तैनात थे. आतंकियों ने विनय नरवाल की छाती, गले और बाजू के पास गोलियां मारी थी, जिस कारण उनकी मौके पर मौत हो गई थी.  

आतंकी हमले के बाद हिमानी का वीडियो सामने आया था

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. आज यानि बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. आतंकी हमले के बाद सबसे पहले हिमानी का ही वीडियो सामने आया था. जिसमें वो कहती दिख रही हैं कि मैं भेलपूरी खा रही थी तभी एक बंदूकधारी आया. उसने मेरे पति का नाम पूछा और फिर गोली मार दी. 

आतंकी हमले के बाद बैसरन घाटी में हाहाकर मचा. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए. घाटी में आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

ये भी पढ़ें:

Pahalgam Terror Attack: हनीमून के लिए हिमांशी के साथ यूरोप जाने वाले थे नेवी ऑफिसर विनय, किस्मत ने खेला बहुत बुरा खेल, पढ़ें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget