एक्सप्लोरर

चॉकलेट, सिगरेट के पैकेट, पाकिस्तानी करेंसी... बारामूला में ढेर आतंकियों के पास से मिला ये सामान

Kashmir Terror Attack पहलगाम हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरा देश इस कायराना हमले के खिलाफ एकजुट है. घटना के मद्देनजर सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो जरूरी होगा.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. आतंकियों की धरपकड़ के लिए घाटी में सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. सुरक्षा बलों को बारामूला में बड़ी कामयाबी मिली है.

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बुधवार (23 अप्रैल 2025) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि लगभग 2-3 आतंकवादियों ने उरी नाला बारामूला में सामान्य क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की, नियंत्रण रेखा (LoC) पर सेना के जवानों ने उन्हें रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई.

सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया
सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किए गए हैं. घटनास्थल से 2 एके सीरीज राइफल, पांच मैगजीन, एक पिस्तौल, दस किलोग्राम आरसीआईईडी भी बरामद किए गए हैं. आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है.

आतंकियों के पास से चॉकलेट और सिगरेट भी बरामद
इसके अलावा इन आतंकियों के पास से कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट भी मिले हैं. ये आतंकी गोला-बारूद के जरिए घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उनको घुसपैठ के दौरान ही एनकाउंटर कर मार गिराया गया. 

'जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर साजिशें रची, उन्हें भी छोड़ा नहीं जाएगा'
पहलगाम हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'पूरा देश इस कायराना हमले के खिलाफ एकजुट है. मैं देशवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि घटना के मद्देनजर सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो जरूरी होगा. हम सिर्फ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुंचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, बल्कि हम उन सभी तक पहुंचेंगे, जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर हिंदुस्तान में ऐसी नापाक हरकतों की साजिश रची है.' मोदी सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसद में सभी पार्टियों के नेताओं के साथ पहलगाम हमले को लेकर चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

पहलगाम आतंकी हमले पर बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना का आया पहला रिएक्शन, बोलीं- 'ऐसे बर्बर हमलों के जिम्मेदार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget