एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना का आया पहला रिएक्शन, बोलीं- 'ऐसे बर्बर हमलों के जिम्मेदार...'

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का पूर्ण समर्थन करने का ऐलान किया है. शेख हसीना ने हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्य कार्रवाई करने की मांग की है.

Sheikh Hasina on Pahalgam Terror Attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) की दोपहर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आक्रोश जताया है. उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और आतंकवाद के खिलाफ भारत का खुले तौर पर समर्थन करने का ऐलान किया है. उन्होंने दो-टूक शब्दों में इस आतंकी हमले की निंदा की है. शेख हसीना का ये बयान उनकी पार्टी अवामी लीग के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है.

शेख हसीना ने पिछले साल अगस्त महीने में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से भारत में शरण ली हुई है. हसीना को एक भारत समर्थक नेता के तौर पर देखा जाता है. वहीं, बांग्लादेश की वर्तमान अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने भी घटना के 24 घंटे बाद प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा की है.

शेख हसीना ने पहलगाम हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया

अवामी लीग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अवामी लीग की अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और विरोध जताया है. अपने बयान में शेख हसीना ने इस बर्बर हमले के पीड़ितों के प्रति गहरा दुख और शोक जताया है. इसके अलावा घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. अवामी लीग की अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादी मानवता के प्रगति को रोकना चाहते हैं, वे मानव सभ्यता के सबसे बड़े दुश्मन हैं.”

पोस्ट में लिखा, “बांग्लादेश अवामी लीग आतंकवाद और चरमपंथ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है. हमारी प्रतिबद्धता लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देकर एक मानवीय समाज, राज्य और दुनिया का निर्माण करने में निहित है. हम आतंकवाद के ऐसे घिनौने कृत्यों की स्पष्ट और दृढ़ता से कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “बांग्लादेश अवामी लीग हमेशा अपने मूल सिद्धांतों और विचारधारा के आधार पर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ी रही है. हम दुनिया भर के मानवीय राजनीतिक मूल्यों के लिए अपना समर्थन देते हैं. कश्मीर के पहलगाम में हुआ एक मानवीय दुनिया के निर्माण के लिए एक गंभीर खतरा है और मानवता पर एक गहरा घाव है. अवामी लीग इन चरमपंथी ताकतों के खिलाफ वैश्विक संघर्ष में पूरा समर्थन देना जारी रखेगी. हम मांग करते हैं कि ऐसे बर्बर हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए.”

 

(यह ब्रेकिंग खबर है. इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget