एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: 'POK पर करो कब्जा, यही है पहलगाम के पीड़ितों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि', किसने की ये मांग?

Pakistan PoK News: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम. एस. बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार पीठ में छुरा घोंपता रहा है. अब भारत उसे करारा जवाब दे.

Pahalgam Attack News: ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस. बिट्टा ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान बार-बार पीठ में छुरा घोंपता रहा है और अब समय आ गया है कि भारत उसे करारा जवाब दे. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) को कब्जे में लेना ही पहलगाम में मारे गए भारतीय नागरिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

पीओके को वापस लेकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दें- बिट्टा

बिट्टा गुजरात के भावनगर शहर में यतीश परमार और उनके बेटे स्मित परमार के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. ये दोनों 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे. पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में बिट्टा ने कहा, “मुंबई आतंकवादी हमला हो, संसद पर हमला या फिर पिछले साल के सिलसिलेवार बम धमाके हो, पाकिस्तान ने कई बार भारत को धोखा दिया है. अब समय आ गया है कि भारत पीओके को वापस लेकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे. मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह पीओके को भारत में शामिल करे.”

अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर में शांति स्थापित की- बिट्टा

उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को 'कैंसर' बताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि वह देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करें. बिट्टा ने इस मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह देते हुए कहा कि विपक्ष को प्रधानमंत्री के साथ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा, “गुजरात ने देश को प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेता दिए हैं. दोनों ने अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर में शांति स्थापित की. भले ही गोलीबारी की कुछ घटनाएं हुईं, लेकिन स्थिति सामान्य रही.”

पहुलगाम हमले का उल्लेख करते हुए बिट्टा ने खुफिया तंत्र में खामियों की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा, “जब भी मैं गुजरात आता हूं, तो यहां की पुलिस सतर्क रहती है, जबकि मुझे यहां कोई खतरा नहीं है. लेकिन कश्मीर में स्थानीय खुफिया जानकारी की कमी थी और हमले के समय कोई पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था, जो निहत्थे पर्यटकों की सुरक्षा कर सके.” उन्होंने बताया कि यतीश परमार और उनका बेटा स्मित भावनगर के 20 अन्यनिवासियों के साथ 16 अप्रैल को मुरारी बापू के प्रवचन में शामिल होने कश्मीर गए थे.

यह भी पढ़ें -

IAF Fighter Jet: पाकिस्तान से तनाव के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर भारत ने दिखाई ताकत! राफेल, जेगुआर और मिराज ने भरी उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी सांसदों को लेकर TMC का बड़ा दावा, कहा - 'वो BJP में...'
बागी सांसदों को लेकर TMC का बड़ा दावा, कहा - 'वो BJP में...'
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget