एक्सप्लोरर

IAF Fighter Jet: पाकिस्तान से तनाव के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर भारत ने दिखाई ताकत! राफेल, जगुआर और मिराज ने भरी उड़ान

यूपी के शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना पहली बार फाइटर जेट की नाइट लैंडिंग करने जा रही है. राफेल, मिराज और जगुआर विमानों ने देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी पर अभ्यास किया.

IAF Fighter Jet: यूपी में शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेसवे की 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी आज (2 मई 2025) भारतीय वायुसेना के फाइट जेट्स की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. राफेल, मिराज-2000 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों एक्सप्रेसवे के आसमान में उड़ते हुए दिखाई दिए. वायुसेना इस हवाई पट्टी पर रात 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक नाइट लैंडिंग की ऐतिहासिक प्रैक्टिस करेगी. यह अभ्यास देश में अपनी तरह का पहला नाइट मिलिट्री एयर शो है, जो किसी एक्सप्रेसवे पर किया जाएगा. इस तरह से  गंगा एक्सप्रेस वे अब केवल सड़कों की नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा की भी रीढ़ बन चुका है.

भारतीय वायुसेना के अभ्यास में तीन प्रमुख फाइटर जेट्स शामिल हैं. इसमें राफेल, मिराज-2000 और जगुआर है. ये विमान गंगा एक्सप्रेसवे पर दिन में टच एंड गो लैंडिंग के साथ नाइट विजन गाइडेड लैंडिंग का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं. 

भारतीय वायुसेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार ने लिया
अधिकारियों के मुताबिक, लड़ाकू विमान यहां पूर्वाभ्यास भी कर सकेंगे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि एयर शो को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है. जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया जाएगा, ताकि हवाई पट्टी पर रात में विमान उतारने की क्षमता का भी परीक्षण किया जा सके. 

लड़ाकू विमान बरेली स्थित वायुसेना स्टेशन से आए
शो के दौरान लड़ाकू विमान परीक्षण के तौर पर हवाई पट्टी पर एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे और इसके बाद ये विमान हवाई पट्टी पर उतरेंगे और फिर उड़ान भरेंगे. उनके मुताबिक, शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक फिर यहीं अभ्यास किया जाएगा और सभी लड़ाकू विमान बरेली स्थित वायुसेना स्टेशन से आएंगे. इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर समेत जनप्रतिनिधिगण और वायुसेना के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद हैं.

PTI इनपुट के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget