एक्सप्लोरर

हरियाणा-पंजाब में आज से शुरू होगी MSP पर धान की खरीद, किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद केंद्र ने बदला फैसला

केंद्र ने दो दिन पहले ही बारिश और नमी का हवाला देते हुए हरियाणा-पंजाब में 11 अक्टूबर से धान खरीद के निर्देश जारी किए थे. इस फैसले को लेकर इन राज्यों के किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

पंजाब और हरियाणा में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने आज से यहां MSP पर धान खरीद करने के निर्देश दिए हैं. केंद्र ने दो दिन पहले ही बारिश और नमी का हवाला देते हुए हरियाणा और पंजाब में 11 अक्टूबर से धान खरीद के निर्देश जारी किए थे. सरकार के इस फैसले को लेकर इन दोनों राज्यों के किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की थी. बता दें कि हरियाणा में 25 सितंबर से धान की सरकारी खरीद की शुरुआत होनी थी.

इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर एक अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद की अनुमति केंद्र से मांगी थी. केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने शनिवार को बताया, "फेयर एवरेज क्वॉलिटी (FAQ) के मुताबिक हरियाणा और पंजाब की मंडियों में कल यानी रविवार से MSP पर धान खरीदने की शुरुआत होगी. इसकी शुरुआत सबसे पहले उन इलाकों से होगी जहां धान की फसलें जल्द पाक जाती है और जहां बारिश का बेहद कम असर हुआ है. इसके बाद धीरे धीरे इन राज्यों के अन्य इलाकों में भी धान खरीद की ये प्रक्रिया आगे बढ़ेगी."

सीएम खट्टर ने की थी अश्विनी चौबे से मुलाकात

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की थी. नई दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद अश्विनी चौबे ने बताया, "हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों ने आज मुझसे मुलाकात की. उन्होंने जानकारी दी कि धान खरीद को लेकर वो अपनी सारी तैयारियां पूरी कर चुके हैं. इसके बाद हमनें कल से MSP पर धान खरीद करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े." 

उम्मीद है किसान अब बंद कर देंगे आंदोलन- सीएम खट्टर 

इस बैठक के बाद सीएम खट्टर ने अपने बयान में कहा था, "हरियाणा में धान खरीद में देरी को लेकर लगातार किसानों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं. हम भी इस बात को लेकर चिंतित हैं और चाहते हैं कि धान खरीद की ये प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो. अब जबकि केंद्र ने 3 अक्टूबर से MSP पर धान खरीद करने का निर्णय ले लिया है मुझे उम्मीद है कि किसान अपना आंदोलन बंद कर देंगे."

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी किया धन्यवाद 

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया. सीएम के ऑफ़िस ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आग्रह पर केंद्र ने पंजाब में 3 अक्टूबर से धान खरीद की अनुमति दे दी है. सीएम इस मामले को सुलझाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद करते हैं."

यह भी पढ़ें 

Jammu kashmir: जम्मू से सटे इलाकों में पाकिस्तान की नापाक साजिश, बॉर्डर पार से आए ड्रोन ने गिराए हथियार

Electricity Crisis: देश पर मंडराया अंधेरे का साया, जानिए बिजली संकट की 5 बड़ी वजह क्या हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget