एक्सप्लोरर

एयरसेल-मैक्सिस डील: चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी 10 जुलाई तक रोक, आज ईडी ने की पूछताछ

कोर्ट ने आज ईडी को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में चिदंबरम के खिलाफ 10 जुलाई तक परेशान करने वाली कोई कार्रवाई नहीं करे और न ही उन्हें गिरफ्तार करे.

नई दिल्ली: एयरसेल-मैक्सिस डील घोटाले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है. इस मामले में चिदंबरम को पूछताछ में शामिल होने और जांच में सहयोग करने के लिए ईडी ने समन भेजा था. इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 10 जुलाई तक चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. चिदंबरम एक वकील के साथ सुबह करीब 10:58 पर ईडी के कार्यालय पहुंचे थे. ईडी ने कल उन्हें नया समन जारी कर मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था. संभावना है कि ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी. बता दें कि ईडी 3,500 करोड़ रूपये के एयरसेल-मैक्सिस समझौते को लेकर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. इस मामले में चिदंबरम की भूमिका भी जांच के दायरे में है. पूर्व वित्त मंत्री ने कोर्ट से पिछले हफ्ते इस मामले में अग्रिम जमानत देने की मांग की थी. कोर्ट ने आज ईडी को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में चिदंबरम के खिलाफ 10 जुलाई तक परेशान करने वाली कोई कार्रवाई नहीं करे और न ही उन्हें गिरफ्तार करे. कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर आज तक जवाब देने को कहा था. पिछली सुनवाई के दौरान पी चिदंबरम के वकील ने अदालत को भरोसा दिलाया था कि वह जांच एजेंसी की जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget