एक्सप्लोरर

PC Chacko Join NCP: कांग्रेस छोड़ चुके पी सी चाको थामेंगे एनसीपी का हाथ, केरल में करेंगे वाम मोर्चे का प्रचार

Kerala Election 2021 PC Chacko Join NCP: पीसी चाको ने कांग्रेस से दिए अपने इस्तीफे में गुटबाजी को पार्टी छोड़ने की वजह बताया है. पीसी चाको करीब पांच दशक से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे. केरल चुनाव से पहले चाको का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. एनसीपी में उनकी भूमिका क्या होगी, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.

नई दिल्ली: हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले नेता पीसी चाको एनसीपी में शामिल होंगे. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पी सी चाको एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने वाले हैं. जिसके बाद इस पर औपचारिक फैसला हो जाएगा. कांग्रेस छोड़ एनसीपी के साथ जाने का मन बना चुके चाको, केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF के खिलाफ वाम मोर्चे यानी LDF का प्रचार भी करेंगे.

पीसी चाको कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नाराज थे. उन्होंने अपने इस्तीफे में केरल कांग्रेस में गुटबाजी को पार्टी छोड़ने की वजह बताया. पी सी चाको ने कांग्रेस छोड़ी थी तब इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि कहीं चाको बीजेपी में ना शामिल हो जाएं. लेकिन एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में चाको ने स्पष्ट कह दिया था कि बीजेपी में शामिल होने का सवाल हीं नहीं उठता क्योंकि बीजेपी सबसे बड़ी राजनीतिक दुश्मन है.

केरल चुनाव से पहले चाको का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. एनसीपी में उनकी भूमिका क्या होगी, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. कांग्रेस के लिए केरल से बहुत अच्छी खबरें नहीं आ रहीं. 2 दिनों पहले हीं टिकट ना मिलने से नाराज़ केरल महिला कांग्रेस अध्यक्ष लथिका सुभाष ने इस्तीफा दे दिया था.

कांग्रेस से इस्तीफे बाद क्या बोले चाको? करीब 5 दशक से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहने वाले पीसी चाको ने इस्तीफे की घोषणा के बाद कहा, 'मैं पिछले कई दिनों से इस बारे सोच रहा था. मैं केरल से हूं, जहां कांग्रेस पार्टी जैसा कुछ नहीं है. यहां दो पार्टी हैं- कांग्रेस (आई) और कांग्रेस (ए). यहां 2 पार्टियों की कोऑर्डिनेशन कमिटी है, जो KPCC के रूप में काम कर रही है.'

कौन हैं पीसी चाको? पीसी चाको करीब पांच दशक से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे. पीसी चाको कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे, वह कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. चाको साल 2009 से लेकर 2014 तक केरल के थ्रिसूर से सांसद रहे.

यह भी पढ़ें- Corona Guidelines: महाराष्ट्र में लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी, शादी-अंतिम संस्कार के लिए भी बने नियम फिर लौट रहा कोरोना: देश में 58% मामले महाराष्ट्र से, पंजाब में रद्द हुई परीक्षाएं, जानें अन्य राज्यों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget