एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे दिल्ली के अस्पताल लगा रहे हैं मदद की गुहार

रोहिणी में 50 बिस्तरों वाले धर्मवीर सोलंकी अस्पताल के डॉ. पंकज सोलंकी ने कहा कि वह एसओएस कॉल (संकटकालीन संदेश) करके थक चुके हैं और ‘‘हताश महसूस’’ कर रहे हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कई निजी अस्पतालों के अधिकारी अपने चिकित्सीय ऑक्सीजन स्टॉक को भरने के लिए मदद की गुहार लगाते नजर आए, क्योंकि ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित काफी संख्या में मरीजों की जिंदगी अधर में लटकी हुई है.

रोहिणी में 50 बिस्तरों वाले धर्मवीर सोलंकी अस्पताल के डॉ. पंकज सोलंकी ने कहा कि वह एसओएस कॉल (संकटकालीन संदेश) करके थक चुके हैं और ‘‘हताश महसूस’’ कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर समय संकट (ऑक्सीजन का) बना रहता है. अब दस मरीजों के लिए भी व्यवस्था करना कठिन हो रहा है.’’

कई लोगों ने अस्पतालों का सहयोग करने के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है.

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आज दोपहर राजघाट रिस्पॉन्स प्वाइंट से अस्पताल को चार डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर का आवंटन किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हरेक संकटकालीन संदेश का समाधान करने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे. लेकिन दिल्ली सरकार भी एसओएस (संकटकालीन संदेश की गुहार) ही लगा रही है. कृपया हमें आवंटित ऑक्सीजन की पूर्ति करें.’’

बत्रा अस्पताल में कार्यकारी निदेशक सुधांशु बनकटा ने कहा कि वे बिस्तरों की संख्या में और कमी लाने की योजना बना रहे हैं. बत्रा अस्पताल ने रविवार को रोगियों को भर्ती करना बंद कर दिया था.

दक्षिण दिल्ली के इस अस्पताल में शनिवार की दोपहर करीब 80 मिनट तक चिकित्सीय ऑक्सीजन की सुविधा खत्म हो जाने के कारण एक वरिष्ठ चिकित्सक सहित 12 कोविड-19 रोगियों की मौत हो गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘हमने बिस्तरों की संख्या 307 से घटाकर 276 कर दी है. ऑक्सीजन के उपभोग को देखते हुए हम इसे कम कर 220 करेंगे.’’

हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एचएएचसी) के एक डॉक्टर ने सोमवार शाम करीब चार बजकर 50 मिनट पर ट्वीट करते हुए कहा कि उनके पास एक घंटे की ऑक्सीजन बची हुई है और उनका आपूर्तिकर्ता अब जीवन रक्षक गैस देने से मना कर रहा है.

डॉक्टर ने ट्वीट किया, ‘‘अंतिम एलएमओ (तरल मेडिकल ऑक्सीजन) आज (सोमवार) सुबह छह बजे मिली थी. कोई सिलेंडर बैकअप नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि 100 से अधिक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं.

डॉक्टर ने आगे कहा कि अस्पताल को 1.4 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन किया गया था, जबकि इसे 3.08 मीट्रिक टन की जरूरत है. बहरहाल, डॉक्टर ने शाम सात बजकर दस मिनट पर ट्वीट किया कि ऑक्सीजन पहुंच गई है और अगर कुछ मिनट की देरी हुई होती तो लोगों की मौत हो जाती.

इस बीच दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित आईबीएस अस्पताल ने कहा कि उनके पास छह घंटे की ऑक्सीजन बची है.  राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी को लेकर नियमित रूप से एसओएस संदेश भेज रहे हैं.

कर्नाटक: चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी के चलते 24 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget