एक्सप्लोरर

कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से हुईं मौतें, हाई कोर्ट ने पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख का मुआवजा देने को कहा

कोर्ट ने 6 जुलाई को एक आदेश में राज्य सरकार को सभी 13 परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने के लिए कहा है. कोर्ट ने कहा कि सभी की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी थी.

बेंगलुरू: केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई. अब कर्नाटक हाई कोर्ट की तरफ से नियुक्त एक फैक्ट फाइंडिंग टीम बताया है कि इस साल 2 से 3 मई को ऑक्सीजन की कमी के कारण चामराजनगर आयुर्विज्ञान संस्थान (जिला अस्पताल) में 24 कोरोना मरीजों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो गई.

होई कोर्ट ने 5-5 लाख का मुआवजा देने को कहा

हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि 24 मौतों में से तीन ऑक्सीजन की कमी के कारण हुईं, जबकि 10 अन्य मौतें आपूर्ति बहाल होने के बाद हुईं. कोर्ट ने 6 जुलाई को एक आदेश में राज्य सरकार को सभी 13 परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने के लिए कहा है. कोर्ट ने कहा कि सभी की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी थी. हालांकि बचे हुए 11 परिवारों के लिए कोर्ट ने आधिकारिक जांच आयोग की रिपोर्ट का इंतजार करने का फैसला किया है.

हाई कोर्ट ने आदेश में क्या कहा?

हाई कोर्ट ने 6 जुलाई को दिए आदेश में कहा, ‘’सेवानिवृत्त न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति एएन वेणुगोपाल गौड़ा की अध्यक्षता में आयोग की तरफ से प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि 2 मई, 2021 को रात 10.30 बजे से लगभग 3 मई, 2021 को 2 बजे तक चामराजनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति उपलब्ध नहीं थी, जिससे 24 मरीजों की मौत हो गई.’’

सरकार ने संसद में क्या कहा था?

स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार से पूछा गया था कि क्या दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से सड़कों और अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है? इसपर पवार ने कहा था कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है और राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना के मामलों और मौत की संख्या के बारे में केंद्र को नियमित सूचना देते हैं. बहरहाल, किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ऑक्सीजन के अभाव में किसी की भी जान जाने की खबर नहीं दी है.’’

यह भी पढ़ें-

सरकार का दावा- कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई, छलक उठा दिल्ली के इन परिवारों का दर्द

Coronavirus Cases: कोरोना संकट बरकरार, 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा नए केस, 507 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget