एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccine: ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन में हरी झंडी, लोगों को जल्द दी जाएगी डोज

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई देशों ने कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. ब्रिटेन ने हाल ही में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी थी. वहीं अब ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए कई देशों ने कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. ब्रिटेन ने हाल ही में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी थी. वहीं अब ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन को अब हरी झंडी मिलने के साथ ही ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन लोगों को दी जा सकेगी. आम लोगों को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन देने की शुरुआत ब्रिटेन में जल्द की जाएगी.

ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के जरिए डिजाइन किए गए कोरोना वायरस वैक्सीन को लोगों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है. इससे यूके में टीकाकरण अभियान में बड़े पैमाने पर विस्तार देखा जाएगा. इसके साथ ही यूके ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन के 10 करोड़ डोज के ऑर्डर दिए हैं, जो कि 5 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने के लिए पर्याप्त हैं. ब्रिटेन में पहले से ही लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है. लेकिन ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को मंजूरी देने के साथ ही ब्रिटेन में टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद है क्योंकि यह वैक्सीन सस्ती है और इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकता है.

इससे पहले दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी देने वाला ब्रिटेन पहला देश बना था. वहीं अब ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला भी ब्रिटेन दुनिया में पहला देश है. दवा नियामक के जरिए मंजूरी देने का मतलब है कि वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है और लोगों को इसकी खुराक दी जा सकती है. वहीं इस वैक्सीन का निर्माण इतनी तेज गति से किया गया है जो कि कोरोना महामारी से पहले अकल्पनीय थी.

स्टोरेज आसान

इस वैक्सीन की खासियत यह है कि ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को एक सामान्य फ्रिज में भी रखा जा सकता है. संग्रहण के मामले में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन फाइजर की वैक्सीन से अलग है. फाइजर की वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री तापमान पर रखा जाना जरूरी होता है. ऐसे में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को कहीं पर भी हासिल करने में आसानी होगी. वहीं ब्रिटेन में टीकाकरण के लिए प्राथमिकता वाले समूह में बुजुर्गों, स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकर्ताओं की पहचान की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: भारत में धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया प्रकार ब्रिटेन से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक 7 जनवरी 2021 तक बढ़ी, कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के मद्देनजर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget