एक्सप्लोरर

ओवैसी का एलान- गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM, कहा- संगठन कर रहे मजबूत

Gujarat Assembly Elections असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि गुजरात में हम कितनी सीटों पर चुनाव लडेंगे, इसका फ़ैसला हमारी गुजरात यूनिट करेगी. विधानसभा चुनाव हम ताकत से लडेंगे.

अहमदाबाद: गुजरात दौरे पर गए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा एलान किया है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि आने वाले वक़्त में हमारी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी. यहां पर हम कई सीटों पर अपना संगठन मज़बूत कर रहे हैं.

हम ताकत से लडेंगे विधानसभा चुनाव- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि गुजरात में हम कितनी सीटों पर चुनाव लडेंगे, इसका फ़ैसला हमारी गुजरात यूनिट करेगी. विधानसभा चुनाव हम ताकत से लडेंगे. ओवैसी ने कहा कि साल 1984 के बाद से गुजरात में कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री नहीं है.

ओवैसी का कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ‘’उनके नेता राहुल गांधी ने अपनी पारंपरिक सीट अमेठी खो दी. वहां हमारे पास उम्मीदवार नहीं था. उन्होंने वायनाड भी इसलिए जीता. क्योंकि वहां लगभग 35 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं. वह हमें देखते ही ए टीम, बी टीम, वोट कटर कहने लगते हैं. लेकिन कोई बात नहीं, अब लोग फैसला करेंगे.

ओवैसी ने आगे कहा, ‘’चाहे आप मुस्लिम वोट से हारे हों या गैर-मुस्लिम वोट से, लेकिन हार हुई है. कांग्रेस के लोगों का बीजेपी में शामिल होना हमारी जिम्मेदारी नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस मेरे ऊपर चाहे कितने भी आरोप लगा ले, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता.’’

यूपी में तीन सालों में किसी मुसलमान को घर नहीं मिला- ओवैसी

यूपी की बीजेपी सरकार पर हमले करता हुए ओवैसी ने कहा, ‘’यूपी में पिछले तीन साल में एक भी मुसलमान को घर नहीं दिया गया. यूपी में अब तक एक हजार से ज्यादा सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 37 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.’’

अतीक अहमद से नहीं मिल पाए ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि जेल में बंद अतीक अहमद के खिलाफ भी केस वापस लिया जाए. ओवैसी का आज अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद डॉन अतीक अहमद से भी मिलने का कार्यक्रम था. लेकिन जेल प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी. जेल प्रशासन ने कहा कि अतीक से सिर्फ उनके परिजन या रिश्तेदार ही मिल सकते हैं.

ओवैसी की पार्टी में शामिल हुईं अतीक अहमद की पत्नी

बता दें कि इसी महीने सात सितंबर को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ओवैसी की पार्टी में शामिल हुई थीं. शाइस्ता परवीन को AIMIM प्रयागराज पश्चिम सीट से उम्मीदवार बना सकती है.

यह भी पढ़ें-

आजम खान, बाहुबली मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से पूछताछ करेगी ED, जानें- क्या है पूरा मामला

ताजपोशी के बाद एक्शन में CM चन्नी: पानी और बिजली बिल माफ, कहा- किसानों पर आंच आई तो अपना गला काट दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget