एक्सप्लोरर

आजम खान, बाहुबली मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से पूछताछ करेगी ED, जानें- क्या है पूरा मामला

Enforcement Directorate News: 20 सितंबर से 24 सितंबर के बीच आजम खान का बयान दर्ज किया जाएगा. मुख्तार अंसारी से बांदा जिला जेल में पीएमएलए के तहत पूछताछ की जाएगी.

ED to interrogate Azam Khan: प्रवर्तन निदेशालय (ED) समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान (Azam Khan), बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और अतीक अहमद (Atiq Ahmed) से उनके और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) के अलग-अलग मामलों में सोमवार को पूछताछ करेगी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालतों से अनुमति प्राप्त करने के बाद केन्द्रीय एजेंसी कार्रवाई शुरू कर रही है.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में बंद 72 वर्षीय खान से पूछताछ की जाएगी और 20 सितंबर से 24 सितंबर के बीच उनका बयान दर्ज किया जाएगा. वहीं, मऊ सीट से बसपा विधायक 58 वर्षीय अंसारी से राज्य के बांदा जिला जेल में पीएमएलए के तहत पूछताछ की जाएगी. अगस्त में एक अदालत ने एजेंसी को बयान दर्ज करने की अनुमति दी थी.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद 59 वर्षीय अहमद से न्यायिक हिरासत में ईडी को पूछताछ की अनुमति देने के लिए पीएमएलए अदालत ने इसी तर्ज पर एक अन्य आदेश जारी किया है. उन्होंने बताया कि एजेंसी ने उनके खिलाफ पीएमएलए के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और उनकी पूछताछ के बाद, ईडी जांच को आगे बढ़ाने के लिए उसी कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति कुर्क कर सकती है.

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि आजम खान के खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कम से कम 26 प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद ईडी ने 2019 में जांच शुरू की थी, जिसमें आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उनके द्वारा एक हड़पी हुई जमीन पर विश्वविद्यालय चलाया जा रहा है. अंसारी के खिलाफ जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोपों सहित कम से कम 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो ईडी की जांच के दायरे में हैं. वहीं, पूर्व सासंद अतीक अहमद पहले समाजवादी पार्टी और अपना दल (सोनेवाल गुट) सहित कई राजनीतिक दलों का हिस्सा रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और जमीन हड़पने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज की गई 196 प्राथमिकी के आधार पर ईडी द्वारा उनके खिलाफ जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

पंजाब में कांग्रेस के दांव से मायावती नाखुश, कहा- कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं, सीएम बनाना चुनावी हथकंडा

UP Election: विरोधियों पर खुलकर बरसे योगी, बोले- खानदान के लिए काम करती थी पिछली सरकारें, BJP करेगी सबका विकास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget