एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को मिले 2700 से ज्यादा उपहारों की आज से होगी ऑनलाइन नीलामी

नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने उपहारों को नीलामी के लिए सार्वजनिक किया है. इससे पहले जनवरी में पीएम मोदी को मिले उपहारों की हुई नीलामी पूरी होने के बाद इससे मिली कुल राशि का इस्तेमाल 'नमामि गंगे' परियोजना के लिए किया गया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देशभर से मिले 2700 से अधिक उपहारों की आज से नीलामी की जाएगी. इससे मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल गंगा के संरक्षण और नदी को नवजीवन देने के लिए किया जाएगा. विभिन्न संगठनों और मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रधानमंत्री को दिए गए कुल 2,772 उपहारों में पगड़ी, शॉल, चित्र, तलवारें आदि शामिल हैं. इन सामानों का बेस प्राइस 200 रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये तक रखा गया है. 14 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक इन सामानों की नीलामी ई-नीलामी के ज़रिए होगी. नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने उपहारों को नीलामी के लिए सार्वजनिक किया है. फिलहाल केवल देश में मिले सामानों को ही नीलामी के लिए रखा गया है. नीलाम होने वाले सामानों को इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में रखा गया जिसे आम लोग 14 सितम्बर से देख भी सकते हैं.

नीलामी से आए पैसे को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में दान कर दिया जाएगा. इसके पहले भी इस साल जनवरी-फरवरी में पीएम को मिले उपहारों की नीलामी हुई थी. उस वक़्त सबसे ज़्यादा बोली 5 लाख रुपए की लगी थी. ये बोली बीएमडब्ल्यू कार के एक लकड़ी के बने खिलौने के लिए लगाई गई थी.

इससे पहले जनवरी में पीएम मोदी को मिले उपहारों की हुई नीलामी पूरी होने के बाद इससे मिली कुल राशि का इस्तेमाल 'नमामि गंगे' परियोजना के लिए किया गया. पिछली बार की नीलामी में स्वर्ण मंदिर का एक स्मृति चिह्न 3.5 लाख रुपये में बिका था जिसका आरक्षित मूल्य 10 हजार रुपये तय किया गया था.

जनवरी 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी को मिले करीब 1900 उपहारों को सरकार ने नीलाम किया था और जिन वस्तुओं की नीलामी की गई थी उनमें विभिन्न देशों से मिली पेंटिंग, मूर्तियां, शॉल, पगड़ी, जैकेट और पारपंरिक वाद्य यंत्र शामिल थे.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाएगी बीजेपी, शाह और नड्डा आज एम्स से करेंगे शुरुआत

शारदा चिटफंड घोटाला: पूछताछ के लिए आज CBI के सामने पेश होंगे कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget