एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A. ने पूछा- जवानों की शहादत के दिन BJP मुख्यालय में जश्न क्यों, 1-2 दिन टाल नहीं सकते थे?

कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते. बुधवार को सीईसी की बैठक से पहले पीएम मोदी का बीजेपी कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ.

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के कुछ घटक दलों ने गुरुवार (14 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए सेना और पुलिस के तीन अधिकारी शहीद हो गए थे उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय पहुंचने पर जश्न का आयोजन क्यों किया गया? उन्होंने यह भी कहा कि इस जश्न को एक-दो दिन टाला भी जा सकता था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार शाम बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. 9 और 10 सितंबर को यहां भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बाद मोदी का पार्टी मुख्यालय का यह पहला दौरा था. बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा की और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए.

कुछ हो जाए, पीएम अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते- पवन खेड़ा
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने X (ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'जिस समय सीमा पर हमारी सेना के तीन अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं उसी समय बीजेपी मुख्यालय में बादशाह के लिए जश्न की महफिल सजी थी. चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते.'

RJD और शिवसेना (UBT) ने भी बोला हमला
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने कहा, 'कल जब हमारे जवानों की शहादत हो रही थी, तो हमने देखा कि भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा था, लाल गुलाब का जश्न था. हम सभी ने वो दृश्य देखे. एक दिन इंतजार कर लेते, दो दिन इंतजार कर लेते.' उन्होंने कहा, 'मेरे देश के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी जश्न मना रहे थे, जबकि 29 दिन के बच्चे ने अपने पिता को खो दिया. इन छवियों के साथ यह देश सांस नहीं ले पाएगा.' शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'इसे (जश्न) टाला जा सकता था. अधिक संवेदनशीलता की उम्मीद की जा सकती थी, खासकर उस दिन जब हमारे सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई लड़ी. हमारे तीन बहादुर लोग पहले ही देश के लिए अपनी जान दे चुके हैं, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है.'

अनंतनाग एनकाउंटर में सेना के तीन अधिकारी शहीद
जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल सहित तीन अधिकारी शहीद हो गए. अधिकारियों ने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक, जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई.

यह भी पढ़ें:
2024 चुनाव से पहले इन तीन उपचुनावों में बीजेपी को दलित वोट न के बराबर! पार्टी की बढ़ी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget