एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े 2 बड़े खुलासे: घबराए पाकिस्तान ने भारत से एक नहीं दो बार लगाई रहम की गुहार और मरने वालों की संख्‍या भी...

Operation Sindoor: पाकिस्तान के साथ सीजफायर भारत ने अपनी शर्तों पर किया है. ऑपरेशन सिंदूर जिस मकसद के लिए लॉन्च किया गया था, भारत ने उस मकसद को हासिल कर लिया है.

India-Pakistan Ceasefire: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 2 बड़े खुलासे हुए हैं. इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान और पीओके के भीतर 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया गया. इसके बाद बौखलाई असीम मुनीर की सेना ने भारत के आम नागरिकों को और मिलिट्री बेस को निशाना बनाने की कोशिश की जो नाकाम रही. 10 मई तक चले इसे संघर्ष में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा और उसे सीजफायर करना पड़ा.

इस सीजफायर को लेकर कई सवाल भी खड़े हुए. हालांकि अब इसको लेकर नया खुलासा हुआ है. इंडिया टुडे ने टॉप के सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीय सेना के हमलों से घबराए पाकिस्तान ने एक बार नहीं बल्कि दो बार सीजफायर के लिए भारत फोन लगाया था. इसमें पहला फोन तो 7 मई को ही किया गया था जब 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए गए. पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) की ओर से भारत से संपर्क किया गया.

पाकिस्तान की ईमानदारी पर शक

रिपोर्ट में बताया गया कि इस बातचीत की जानकारी रखने वालों का कहना है कि पाकिस्तान की ईमानदारी संदिग्ध है क्योंकि एक तरफ वो शांति की अपील कर रहा था तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना भी बना रहा था. हालांकि, दोनों देशों की ओर से तीन दिन तक सीमा पार से जारी सैन्य कार्रवाई के बाद 10 मई को दोपहर 3:35 बजे डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई. इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम सहमित बनी.

सीजफायर से अमेरिका का कोई लेना देना नहीं

यह सीजफायर मिलिट्री कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए संभव हुआ, न कि अमेरिकी मध्यस्थता की वजह से. इसका उद्देश्य दो शक्तियों के बीच तनाव को कम करना था. इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी कहा था कि सीजफायर का प्रस्ताव तब रखा गया था जब पाकिस्तान के डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष से बातचीत का निवेदन किया था.

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए लोगों का आंकड़ा 160

इस बीच पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में मरने वालों की संख्या पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही है. सूत्रों ने बताया कि भारत के सटीक हमलों में 160 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें आतंकवादी, उनके सहयोगी और पाकिस्तानी सैन्यकर्मी शामिल हैं.

इनमें आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर के 20 से ज्यादा लोग शामिल हैं. बहावलपुर में मारे गए लोगों में से कई जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. पाकिस्तानी सेना को भी काफी नुकसान हुआ है, अनुमान है कि 35 से 40 सैन्यकर्मी मारे गए हैं. हालांकि, पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर केवल 11 फौजियों की मौत और 78 के घायल होने की बात स्वीकार की है.

10 मई को जवाबी हवाई और मिसाइल हमलों के दौरान कई पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर भारी नुकसान हुआ. लाहौर एयरपोर्ट पर हमले में 2 की मौत, सरगोधा हमले में 2 की मौत, 7 घायल, रहीमयार खान हमले में 5 घायल, बहावलपुर हमले में 2 की मौत, 8 घायल, सियालकोट में 11 की मौत और रावलपिंडी में 4 की मौत हुई.

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में बाल-बाल बची सिंगापुर की महिला, पीएम मोदी को भेजा इमोशनल मैसेज- 'कोई और ऐसा नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget