एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले में बाल-बाल बची सिंगापुर की महिला, पीएम मोदी को भेजा इमोशनल मैसेज- 'कोई और ऐसा नहीं...'

Singapore Woman On Operation Sindoor: वैशाली भट्ट भारतीय मूल की हैं और उनके पास सिंगापुर की नागरिकता है. वो अपने पति के साथ पहलगाम घूमने के लिए आईं और आतंकी हमले से कुछ देर पहले ही वहां से निकली थीं.

Singaporean Woman Message To PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बची सिंगापुर की एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक खास संदेश भेजा है. उन्होंने कहा कि पहले तो वो निराश थीं कि सरकार इस मामले पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही लेकिन जब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया तो वो रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और ऐसा नहीं कर सकता था.

दरअसल, भारतीय मूल की सिंगापुर नागरिक वैशाली भट्ट और उनके पति पहलगाम की बैसरन घाटी घूमने गए थे. आतंकी हमले के कुछ घंटों पहले ही वो वहां से निकल गईं. जब इस हमले की जानकारी वैशाली को हुई तो उनको उम्मीद थी कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ तुरंत कुछ न कुछ कार्रवाई जरूर करेगी लेकिन जब इसमें देरी हुई तो वो निराश होने लगीं. हालांकि जब 6-7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने एक्शन किया तो वो भावुक हो गईं.

‘ऑपरेशन सिंदूर नाम रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद’

पाकिस्तान को बेनकाब करने करने लिए एक प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर भी पहुंचा है. बीजेपी सांसद हेमंग जोशी के साथ बातचीत में वैशाली भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, खासकर ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखने के लिए. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन का सिंदूर नाम उनके दिल में गहराई से उतर गया. ये सुरक्षा, आस्था और पवित्र बंधन का प्रतीक है. ऑपरेशन सिंदूर उन अनगिनत परिवारों के लिए था, जिन्होंने इस भयानक हमले में अपनों को खो दिया.

‘ऐसा पीएम मोदी के अलावा कोई और नहीं कर सकता था’

उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा, "मैं 22 अप्रैल को पहलगाम में थी और बाल-बाल बच गई. मैं हर सुबह अखबार पढ़ती थी, उम्मीद करती थी कि सरकार कार्रवाई करेगी और (शुरुआती चरण में) कार्रवाई न होने से मैं निराश हो गई लेकिन 7 मई को जब मैंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ा तो मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाई और रो पड़ी. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. 'सिंदूर' नाम बिल्कुल सही था. कोई और ऐसा नहीं कर सकता था."

पीएम मोदी ने दिया था ऑपरेशन सिंदूर नाम का सुझाव

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए की गई सेना के इस ऑपरेशन के नाम का सुझाव प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था. हिंदू धर्म में सिंदूर शादीशुदा महिलाओं का प्रतीक होता होता और इस आतंकी हमले में ऐसी कई महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया जिनकी नई-नई शादी हुई थी. आतंकवादियों ने सिर्फ और सिर्फ शादीशुदा महिलाओं के पतियों को अपना निशाना बनाया था.  

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की बर्बादी का सबसे बड़ा सबूत मिला, तबाह हुए नूर खान और मुरीदके एयरबेस की नई सैटेलाइट तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget