एक्सप्लोरर

'जन्म से ही झूठ बोल रहा पाकिस्तान', UNSC में TRF पर PAK को घेरते हुए भारत बोला- आतंकी साजिद मीर पर गुमराह कर रहा पड़ोसी

विक्रम मिसरी ने कहा कि टीआरएफ ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है और एक बार नहीं दो बार उसने कहा कि वह इसमें शामिल है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान ने आतंकी ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट का बचाव किया है. लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी. विदेश सचिव ने गुरुवार (8 मई, 2025) को बताया, 'दिलचस्प बात यह है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति में पहलगाम को लेकर बयान जारी करते वक्त TRF का नाम शामिल करने का पाकिस्तान ने विरोध किया.'

विक्रम मिसरी ने कहा कि टीआरएफ ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है और एक बार नहीं दो बार उसने कहा कि वह इसमें शामिल है, लेकिन जब भारत ने यूएनएससी में टीआरएफ का नाम लिया तो पाकिस्तान ने पहलगाम हमले में टीआरएफ की भूमिका होने की बात का विरोध किया. टीआरएफ मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ही ब्रांच है. 

विक्रम मिसरी ने कहा, 'वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की छवि आतंकवाद के केंद्र की रही है. बहुत सारी घटनाएं हैं जो यह साबित भी करती हैं और न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के देशों के पास इसके सबूत भी हैं. कई हमलों में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ चुका है.'

विक्रम मिसरी ने कहा, 'मुझे यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि ओसामा बिन लादेन जैसा खूंखार आतंकी कहां मिला और किसने उसको शहीद घोषित किया था. पाकिस्तान ने उन दहशतगर्दों को भी पनाह दी हुई है, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र और कई देशों ने प्रतिबंधित किया हुआ है. आपने पिछले कुछ दिनों देखा होगा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने खुद ये माना था कि पाकिस्तान आतंकी समूहों की मदद करता रहा है.'

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्काई न्यूज चैनल पर पहलगाम हमले के बाद एक इंटरव्यू में माना था कि पाकिस्तान लंबे समय तक आतंकियों को मदद करता रहा. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसका टारगेट वो आतंकी संगठन थे जो पाक की जमीन से भारत के खिलाफ साजिशें रचते हैं. भारतीय सेना ने बयान में कहा है कि हमले में इस बात का खास ख्याल रखा गया था कि किसी भी निर्दोष की क्षति न हो और आतंकी ठिकानें ही बर्बाद हों. 

भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह हिल गया है. इस बौखलाहट में उसने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसको मुंह की खानी पड़ी. बुधवार की रात को उसने जम्मू, श्रीनगर, जालंधर, बठिंडा जैसे शहरों के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत की ताकत के सारे उसके सारे हथियारों ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें:-
Operation Sindoor: दहशतगर्दों के जनाजे में आतंकवादी के पीछे खड़े नजर आए Pak Army के अफसर, MEA ने जारी की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget