एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले में पति को खोने वाली महिला ने पूछा- धर्म पूछकर गोली मारने वाले चारों दहशतगर्द कहां, उन्हें भी तो...

ऑपरेशन सिंदूर पर पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल की विधवा जेनिफर नथानियल ने कहा कि जो हुआ, वह सही हुआ.

पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति को खोने वाली एक महिला ने भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर को उचित करार दिया. बुधवार (7 मई, 2025) को उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल उन चार दहशतगर्दों का भी खात्मा किया जाना चाहिए, जिन्होंने धर्म पूछकर उनके पति की जान ली थी. 

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस महिला ने यह बात कही.

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे जिनमें इंदौर के सुशील नथानियल (58) शामिल थे.

नथानियल की विधवा जेनिफर नथानियल (54) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर इंदौर में संवाददाताओं से कहा, 'जो हुआ, वह सही हुआ, लेकिन उन चारों (पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल चार दहशतगर्द) का भी खात्मा किया जाना चाहिए.'

पति की मौत के शोक में डूबी महिला ने कहा, 'इन चारों ने वह काम किया है जो एक जानवर भी नहीं करता. मुझे बस इसका हिसाब चाहिए और इन लोगों को भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए. इन चारों को भी मरना चाहिए.'

नथानियल, इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LEC) के प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे. वह अपनी पत्नी जेनिफर, बेटी आकांक्षा (35) और बेटे ऑस्टिन उर्फ गोल्डी (25) के साथ कश्मीर घूमने गए थे.

6 और 7 मई की दरमियानी रात को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया, जिसमें 26 आतंकी मारे गए हैं. ऑपरेशन को सिर्फ आतंकी ठिकानों पर निशाना बनाकर लॉन्च किया गया था, किसी निर्दोष को क्षति न हो इसका खास ख्याल रखा गया. इंडियन आर्मी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रीफिंग दी और बताया कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के वो कैंप तबाह किए गए, जहां भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी. 26/11 मुंबई अटैक की प्लानिंग और अजमल कसाब और डेविड हेडली को यहीं ट्रेनिंग मिली थी.

कर्नल सौफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ब्रीफिंग में बताया कि पिछले साल हुए सोनमर्ग, गुलमर्ग हमले, इस साल के पहलगाम हमले के अलावा तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाने वाले आतंकियों को इन्हीं कैंप्स में ट्रेनिंग दी गई थी. इन कैंप्स में आतंकी संगठनों के रिक्रूटमेंट और ट्रेनिंग एरिया थे, जिनको बर्बाद कर दिया गया. ये कैंप कश्मीर और जम्मू के पुंछ, रजौरी और कठुआ जैसे इलाकों में आतंकी गतिविधियों को कंट्रोल करते थे.

यह भी पढ़ें:-
ऑपरेशन सिंदूर: 25 मिनट और पाकिस्‍तान-PoK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, इंडियन आर्मी ने बताई भारत के एक्‍शन की पूरी डिटेल्‍स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget