एक्सप्लोरर

Operaton Sindoor: LoC पर भारी गोलाबारी, हर सेकेंड हो रहे तेज धमाके, ग्राउंड जीरो पर पहुंचा ABP न्यूज, जानें ताजा हालात

पुंछ के एलओसी क्षेत्र में रातभर भारी गोलाबारी जारी रही. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम कर जवाबी कार्रवाई की है.

Operaton Sindoor: पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की, जिसमें जम्मू और पंजाब के इलाके भी शामिल थे. हालांकि PAK की इस नापाक कोशिश को भारत ने विफल कर दिया. जम्मू कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तानी सेना लगातार भीषण गोलीबारी कर रही है. वे मोर्टर और शेलिंग से हमला कर रहे हैं, जिसका सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, ऐसे में ये जानते हैं कि आखिर ग्राउंड जीरो पर क्या स्थिति है.

ABP न्यूज के संवाददाता जगविंदर पटियाल पुंछ पहुंचे और स्थिति के बारे में आंखों देखा हाल बताया. पुंछ में ब्लैकआउट के बीच सुरक्षा के लिहाज से हमारे संवाददाता ने मोबाइल की लाइट के सामने रिपोर्टिंग की और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी. इस बीच उन्होंने कहा कि इलाके को पहले ही पूरी तरह खाली कर दिया गया है. पाकिस्तानी हमले में किसी की जान नहीं जा रही है, लेकिन इलाके में मौजूद संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है.

पटियाल ने कहा, पुंछ में रात से पाकिस्तान लगातार भारी गोलाबारी कर रहा है, जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है. यह कोई आम गोलीबारी नहीं, बल्कि तेज आर्टिलरी शेलिंग, मोर्टार फायर और रॉकेट लॉन्चर हैं. धमाकों की आवाज इतनी तेज और लगातार है कि पलभर के लिए भी आंखें बंद करना मुश्किल हो गया है. हर कोना, हर गली, और पूरी घाटी धमाकों से गूंज रही है. इसका प्रभाव स्थानीय जनजीवन पर बेहद गहरा पड़ रहा है.

पाकिस्तान की नाकाम कोशिशें और भारत का सटीक जवाब
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है. 8 मई की रात करीब 8 बजे, पाकिस्तान की ओर से फिर से हमला किया गया, जिसमें जम्मू, राजस्थान और पंजाब को निशाना बनाया गया, लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और एंटी-एयरक्राफ्ट गनों से इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. पुंछ के ऊपर भी लगातार आकाश में लाल-लाल गोल छल्ले और रॉकेटनुमा रोशनी देखी जा रही है, जो भारत की ओर से पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब है.

ब्लैकआउट, विस्थापन और आम नागरिकों का संघर्ष
स्थिति इतनी गंभीर है कि प्रशासन ने पुंछ और आस-पास के गांवों को खाली करा लिया है. घरों की लाइटें बंद हैं, सड़कों पर अंधेरा है, लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर जा चुके हैं. ABP के रिपोर्टर बता रहे हैं कि कैसे हर सेकंड में मोर्टार और आर्टिलरी के धमाके हो रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से आने वाले मोर्टार शेल्स की सीटी जैसी आवाज और भारत की ओर से जा रहे भारी रॉकेट फायर की गूंज ने पूरे क्षेत्र को एक युद्धक्षेत्र में तब्दील कर दिया है.

S-400 और भारतीय आर्टिलरी फोर्स की शक्ति का प्रदर्शन
भारतीय सेना की ओर से S-400 मिसाइल सिस्टम, बोफोर्स तोपों, और मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान की ओर से दागे गए ड्रोन, मिसाइल और मोर्टार को आसमान में ही इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
Tamil Nadu Budget 2026: शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget