एक्सप्लोरर

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने क्यों मांगी माफी, कहा- अपना शब्द वापस लेता हूं, क्षमा भी मांगता हूं

JP Nadda versus Mallikarjun Kharge in Parliament: नड्डा ने आरोप लगाया कि खरगे कांग्रेस पार्टी से इस कदर जुड़ गए हैं कि देश गौण हो गया है और उन्होंने 'मेंटल बैलेंस खोकर' ऐसी टिप्पणी की है

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने तीखा जवाब दिया, लेकिन बाद में माफी भी मांगी. नड्डा ने खरगे को अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने कई मंत्रालयों पर लंबा वक्तव्य दिया है, जिसका जवाब दिया जाएगा. हालांकि, उन्होंने खरगे की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनका शब्द चयन उनके स्तर से नीचे था और प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पीड़ादायक है. उन्होंने कहा, 'मैं उनकी तकलीफ समझ सकता हूं क्योंकि उन्हें 11 वर्षों से विपक्ष में बैठना पड़ रहा है.'

'मेंटल बैलेंस' टिप्पणी पर उठा विवाद
नड्डा ने आगे आरोप लगाया कि खरगे कांग्रेस पार्टी से इस कदर जुड़ गए हैं कि देश गौण हो गया है और उन्होंने 'मेंटल बैलेंस खोकर' ऐसी टिप्पणी की है. इस बयान पर विपक्ष भड़क उठा और सदन में जोरदार हंगामा हुआ. विरोध बढ़ते देख नड्डा ने सफाई देते हुए कहा कि वह अपने शब्द वापस लेते हैं और 'मेंटल असंतुलन' के स्थान पर ‘भावावेश’ शब्द का प्रयोग किया जाए. साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि इस टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए.

खरगे ने जताई नाराजगी, नड्डा ने जताया खेद
जेपी नड्डा की टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर उन्हें 'मेंटल' कहा गया है तो वे इसे यूं ही नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कई सरकारी मंत्री खुद मानसिक संतुलन खोकर बयान देते हैं. इसके जवाब में नड्डा ने कहा कि यदि उनके शब्दों से खरगे की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे क्षमा मांगते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष भावावेश में इस हद तक बह गया कि प्रधानमंत्री की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा.

'मैं इसे ऐसे नहीं छोड़ने वाला': खरगे का पलटवार
नड्डा की माफी पर खरगे ने कहा, 'इस सदन में कुछ नेता ऐसे हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं. नड्डा जी और राजनाथ जी उनमें शामिल हैं, लेकिन आज मुझे नसीहत दी जा रही है, यह शर्म की बात है. उन्हें स्पष्ट रूप से माफी मांगनी चाहिए, मैं इसे ऐसे नहीं छोड़ूंगा.' इस पूरे घटनाक्रम ने राज्यसभा की कार्यवाही को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया और सत्ता व विपक्ष के बीच तनाव को और बढ़ा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget