एक्सप्लोरर

Operation Bluestar Anniversary: स्वर्ण मंदिर के बाहर जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर्स, लहराई गई तलवार और खालिस्तान के समर्थन में लगे नारे

Operation Bluestar Anniversary: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर छावनी में तब्दील है. 6 जून 1984 के दिन सिखों के धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में सेना की कार्रवाई 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' चर्चा में रही.

Amritsar Pro Khalistan Slogans on Operation Bluestar Anniversary: ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 38वीं बरसी है. पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है. इस बीच स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर ले जाते हुए लोगों के एक समूह ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए. लोग सुबह दरबार साहिब के प्रवेश द्वार पर जमा हो गए. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी अलगाववादी नेता जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर और तलवारें लहराते हुए ग्रुप के सदस्यों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाना शुरू कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमाम पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद सैकड़ों लोग गोल्डन टेंपल के प्रवेश द्वार तक पहुंच गए. हाथों में तलवारें लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इस दौरान लोगों के हाथों में जरनैल भिंडरावाले को पोस्टर, बैनर और तस्वीरें भी दिखाई दिए. पंजाब सरकार ने बरसी को लेकर पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. शहर में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं.

खालिस्तान समर्थक नारे लगाए गए

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं बरसी को देखते हुए दल खालसा नाम के संगठन ने ऑरपरेशन ब्लू स्टार के खिलाफ जगह जगह पोस्टर भी लगाए हैं. इसी के मद्देनजर सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया ताकि अमृतसर की सुरक्षा में कोई सेंध ना लगा सके. पुलिस के मुताबिक अमृतसर की सुरक्षा में करीब सात हजार जवान तैनात किए गए हैं 
जिसमें अर्धसैनिक बल की चार कंपनियां भी शामिल हैं. इसके अलावा दरबार साहिब की ओर जाने वाली बाहरी गाड़ियों पर रोक लगा दी गई लेकिन फिर भी कुछ लोग दरबार साहिब के प्रवेश द्वार तक पहुंच गए और खालिस्तान समर्थक नारे लगाए. 

कट्टरपंथी सिख संगठनों ने निकाला था आजादी मार्च

इससे पहले कट्टरपंथी सिख संगठनों (Radical Sikh Outfits) और दल खालसा, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सहित खालिस्तान समर्थक समूहों (Khalistan Groups) से जुड़े सदस्यों ने 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' (Operation Bluestar Anniversary) की 38वीं बरसी से एक दिन पहले रविवार को शहर में 'आजादी मार्च' का आयोजन किया था.

CM भगवंत मान ने की थी कानून-व्यवस्था की समीक्षा

बता दें कि पिछले हफ्ते पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान ने ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी. मुख्यमंत्री ने पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य भर में 6 जून से पहले व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा था. उन्होंने यहां स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका और रविवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की. इससे पहले पंजाब पुलिस ने अमृतसर शहर में फ्लैग मार्च भी किया था.

ये भी पढ़ें:

मूसेवाला मर्डर केस की गुत्थी 8 दिन बाद भी अनसुलझी, पंजाब पुलिस ने किया काला को 'गिरफ्तार', लेकिन उठ रहे ये सवाल

Kanpur Clashes: हिंसा के लिए बोतल में भरकर लाया गया था पेट्रोल, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें… कानपुर हिंसा में नया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget