एक्सप्लोरर

Operation Amritpal: स्वर्ण मंदिर में एंट्री की फिराक में अमृतपाल, कर सकता है सरेंडर, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Operation Amritpal: पंजाब पुलिस को खुफिया विभाग की एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि अमृतपाल श्री अकाल तख्त साहिब पर जाकर मीडिया की मौजूदगी में पब्लिक के बीच सरेंडर करने का इरादा रखता है.

Operation Amritpal: पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अंदेशा जताया है कि खालिस्तानी समर्थक और पंजाब में भगोड़ा घोषित अमृतपाल स्वर्ण मंदिर में मीडिया के सामने सरेंडर करने की फिराक में है. पंजाब पुलिस को आशंका है, अमृतपाल दरबार साहिब में प्रवेश कर श्री अकाल तख्त साहिब पर जाने का प्रयास कर सकता है, और फिर वहां पर मीडिया की मौजूदगी में पब्लिक के बीच सरेंडर करने का इरादा रखता है. 

इस इनपुट को ध्यान में रखते हुए स्वर्ण मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पंजाब पुलिस के अलावा जांच एजेंसियां भी हाईअलर्ट पर है. अमृतपाल की तलाश में पंजाब के कई इलाकों में कल रात से ही सर्च ऑपरेशन जारी है.

अमृतपाल को लेकर कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन
पंजाब पुलिस को इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि होशियारपुर के एक गांव में अमृतपाल अपने साथियों के साथ छिपा हुआ था. जानकारी मिलने पर पुलिस ने इस इलाके में घर-घर जाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. 

पुलिस ने इनपुट के आधार पर मंगलवार देर रात मरनीयां गांव में अमृतपाल को लेकर तलाशी शुरू की थी और उसकी काउंटर इंटेलिजेंस ब्रांच ने फगवाड़ा तक उस कार का पीछा किया था लेकिन बाद में वह उस कार को छोड़कर फरार हो गया. जिस जगह पर अमृतपाल कार छोड़कर फरार हुआ था पुलिस ने उस पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और इलाके में डोर-टू डोर सर्च ऑपरेशन चला दिया साथ ही बगल के इलाकों में पुलिस ने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया.

18 मार्च से वॉन्टेड है अमृतपाल
पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने 18 मार्च से खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे संगठन के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. अमृतपाल उसके बाद से ही फरार है. वह 18 मार्च को जालंधर से भाग निकला था. अमृतपाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों पर हमले और लोकसेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें : ड्रिल, वाटरमैनशिप और फायरिंग... 16 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद नेवी अग्निवीरों के पहले बैच ने कहा - 'अब पीछे मुड़कर नहीं देखना है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget