एक्सप्लोरर

ओमान चांडी के निधन पर भावुक हुए एके एंटनी, 'मेरे लिए लड़की ढूंढी, जिद कर अपने घर में शादी करवाई...'

Oommen Chandy Passed Away: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का मंगलवार (18 जुलाई) को निधन हो गया. जिसे याद करते हुए उनके सबसे करीबी दोस्त ऐके एंटनी भावुक हो गए.

Oommen Chandy Passed Away: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार (18 जुलाई) की सुबह निधन हो गया है. इस खबर को सुनकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी भावुक हो गए. चांडी छह दशक पहले छात्र राजनीति के दिनों से ही केरल के कठिन राजनीतिक हालात में एंटनी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे.

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री चांडी का आज सुबह बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. जिन्हें याद करते हुए केरल के पूर्व रक्षा मुख्यमंत्री एंटनी ने कहा कि उनकी वजह से मेरा पारिवारिक जीवन है. साथ ही उन्होंने चांडी का अपने निजी जीवन पर भी हुए प्रभाव का जिक्र किया.

'45 साल की उम्र तक था अविवाहित'
ए. के. एंटनी ने बताया कि चांडी और उनकी पत्नी ने उन पर विवाह करने का दबाव बनाया था. एंटनी ने कहा कि मैं 45 साल की उम्र तक अविवाहित था. साथ ही उन्हें विवाह के बंधन में बंधने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन चांडी और उनकी पत्नी मुझ पर शादी करने के लिए दबाव डालते रहे. जिसके बाद मैंने उनकी इच्छा के आगे घुटने टेक दिए. उनकी पत्नी ने मेरे लिए जीवन संगिनी ढूंढी और उनके घर में हमारी शादी हुई. लिहाजा उनकी वजह से मेरा परिवार है.

एंटनी ने कहा, इसलिए उनका असामयिक निधन मेरे, मेरी पत्नी और मेरे परिवार के लिए बड़ी क्षति है. एंटनी के चेहरे से उनका दुख साफ झलक रहा था. उन्होंने कहा कि उनके पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि चांडी उनके लिए कितनी अहमियत रखते थे. चांडी उनके लिए एक छोटे भाई की तरह थे.

राजनीति के दिनों से ही थे  वह मेरे सबसे करीबी दोस्त
एंटनी ने कहा कि 1960 के दशक में हमारी छात्र राजनीति के दिनों से ही वह मेरे सबसे करीबी दोस्त थे. जिनके साथ मैं हर बात खुलकर साझा कर सकता था. हालांकि हमारे बीच विचारों में मतभेद रहे होंगे, लेकिन ऐसा कोई रहस्य नहीं था जो हमने एक दूसरे से शेयर ना किया हो.

चांडी का कोई विकल्प नहीं है, न तो उनके निजी जीवन में, न ही केरल के बड़े राजनीतिक परिदृश्य में. उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु मेरे लिए बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और यह दुख मरते दम तक मेरे साथ रहेगा.

ये भी पढ़ें- Opposition Meet: राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए ममता बनर्जी बोलीं, 'हमारा फेवरेट...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget