एक्सप्लोरर

महंगाई से राहत नहीं: दिल्ली में 100 रुपए किलो तक पहुंचे प्याज के दाम, सरकार ने लिया आयात करने का फैसला

भारत में प्याज की किल्लत की वजह बेमौसम बरसात है. राजस्थान, महाराष्ट्र में हुई बेमौसम बरसात के कारण प्याज की आवक कम हो गई है. भारत प्याज की आपूर्ति में कमी को दूर करने के लिए अफगानिस्तान, मिस्र, तुर्की और ईरान से आयात करने पर विचार कर रहा है.

नई दिल्ली: सब्जियों के बढ़ते दामों से आम जनता को फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. राजधानी दिल्ली में प्याज़ 100 रुपए किलो तक बिक रहा है. दिल्ली की आजादपुर मंडी में दो दिन पहले प्याज का थोक भाव 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. खुदरा में लोग 100 रुपये प्रति किलो प्याज खरीद रहे हैं. प्याज के बढ़ते दामों के बाद केंद्र सरकार ने प्याज आयात करने का फैसला लिया है.

सस्ता प्याज आएगा तो खुदरा भाव भी कम हो जाएगा- कारोबारी

एक दिन पहले केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बताया कि प्याज आपूर्ति जल्द ही विदेशों से आरंभ होने वाली है, जिसके बाद कीमतें नियंत्रण में रहेंगी. आजादपुर ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को मंडी में प्याज की आवक करीब 1,700 टन थी, जोकि दो दिन पहले 1,000 टन से भी कम हो गई थी. कारोबारियों ने बताया है कि सस्ता प्याज आएगा तो खुदरा भाव भी कम हो जाएगा.

बता दें कि भारत में प्याज की किल्लत की वजह बेमौसम बरसात है. राजस्थान, महाराष्ट्र में हुई बेमौसम बरसात के कारण प्याज की आवक कम हो गई है. भारत प्याज की आपूर्ति में कमी को दूर करने के लिए अफगानिस्तान, मिस्र, तुर्की और ईरान से आयात करने पर विचार कर रहा है.

80 से 100 कंटेनरों में प्याज भारत पहुंचेगी

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 80 से 100 कंटेनरों में प्याज भारत पहुंचेगी. प्याज कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि देश के प्रमुख प्याज उत्पादक प्रदेशों में बारिश के कारण फसल खराब हुई है, इसलिए आयात नहीं होने पर आपूर्ति का टोटा बना रहेगा.

यह भी पढ़ें-

LIVE: प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने 3 जिला अदालतों में काम ठप किया, दो ने खुदकुशी की कोशिश भी की

नितिन गडकरी से मिले अहमद पटेल, बोले- बातचीत में मैंने महाराष्ट्र का 'म' भी नहीं कहा

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी प्रदूषण, भगवान की मूर्तियों को पहनाए गए मास्क

महाराष्ट्र: नहीं खुल रही गतिरोध की गांठ, सीएम पद पर अड़ी शिवसेना बोली- जो तय हुआ था वही होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget