एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नहीं खुल रही गतिरोध की गांठ, सीएम पद पर अड़ी शिवसेना बोली- जो तय हुआ था वही होगा

महाराष्ट्र में 8 नवंबर को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, 9 नवंबर तक नई विधानसभा का गठन होना है लेकिन सीएम की कुर्सी को लेकर लड़ाई जारी है.

मुंबई: महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के 12 दिन बाद सरकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला है लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद से शिवसेना फिफ्टी-फिफ्टी के फॉर्मूले की रट लगाई हुई है. शिवसेना का कहना 50-50 के प्रस्ताव पर ही बात होगी, इसके अलावा किसी पर नहीं.

शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़ गई हैं वहीं बीजेपी खेमे से खबर है कि वो सीएम पद छोड़ कर किसी भी मुद्दे पर बात कर करने को तैयार है. शिवसेना नेता संजय राउत ने आज भी कहा कि जो पहले तय हुआ था उसी पर आगे बढ़ेंगे. बीजेपी-शिवसेना में खींचतान के बीच विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो रहा है, मतलब 9 नवंबर तक सरकार बन जानी चाहिए.

मुंबई: फिर लगे आदित्य ठाकरे के समर्थन वाले पोस्टर, पवार बोले- आगे क्या होगा पता नहीं

संजय राउत ने कहा, ''बीजेपी और शिवसेना के बीच शुरुआत से एक लाइन का ही प्रस्ताव तय था. चुनाव से पहले गठबंधन की जब चर्चा हो रही थी तब यही हुआ था. उस वक्त जो बात तय हुआ था वो यही प्रस्ताव है. इसलिए नया प्रस्ताव लाने में टाइम क्यों खराब करना. जो पहले तय हुआ था उसी पर आगे बढ़ेंगे.''

भागवत से मिले फडणवीस, क्या संघ बनवाएगा सरकार? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात की है. माना जा रहा है कि मुलाकात राज्य में सरकार बनाने को लेकर हुई है.फिलहाल बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर बातचीत रुकी हुई है. जिसकी वजह से सरकार बनाने का फार्मूला अंतिम रूप नहीं ले पा रहा है. माना जा रहा है देवेंद्र फडणवीस ने संघ प्रमुख से मुलाकात कर शिवसेना और बीजेपी के बीच चल रही स्थिति के बारे में चर्चा की है और संभवतया मध्यस्थता करने की गुजारिश की है..

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद से समझौता नहीं करेगी बीजेपी, कहा- शिवसेना से चर्चा के लिए दरवाजे खुले हैं- सूत्र

9 नवंबर तक बननी है सरकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी शिवसेना को कुछ और मंत्रालय देने को तैयार हो गई है. बीजेपी ने 16 मंत्रालय देने पर सहमति जता दी है लेकिन शिवसेना सरकार में 17 मंत्री चाहती है. इसके साथ ही मामला 'मलाईदार' मंत्रालयों को लेकर अटका हुआ है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी शिवसेना को राजस्व मंत्रालय देने को तैयार हो गई है लेकिन सरकार बनाने का असली फॉर्मूला क्या होगा जिस पर दोनों की सहमति होगी ये अभी सामने नहीं आया है. बीजेपी-शिवसेना में खींचतान के बीच विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो रहा है, मतलब 9 नवंबर तक सरकार बन जानी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget