एक्सप्लोरर

वन नेशन वन इलेक्शन: 25 फरवरी को होगी जेपीसी की तीसरी मीटिंग, बन चुकी है स्टेक होल्डर्स की लिस्ट

ONOE JPC Meeting; एक देश, एक चुनाव से संबंधित विधेयक पर विचार-विमर्श करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक होनी है.

JPC Meeting On ONOE: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की तीसरी बैठक 25 फरवरी को होने वाली है. विधेयक पर दूसरी बैठक 31 जनवरी, 2025 और पहली बैठक 8 जनवरी, 2025 को हुई थी. इन दोनों ही बैठकों में प्रस्तावित कानून पर सत्ताधारी दल और विपक्षी दलों के बीच विस्तृत चर्चा हुई थी.

कमेटी ने बिल पर सुझाव लेने के लिए स्टेक होल्डर्स की लिस्ट बना दी है. इसमें सुप्रीम कोर्ट के अलावा देश के अलग-अलग हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस, चुनाव आयोग, राजनीतिक दल और राज्य सरकारें शामिल हैं. पिछली बैठक में कमेटी के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा था कि शिक्षकों, छात्रों और प्रवासी मजदूरों के विचार भी लिए जाएंगे. वहीं, कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया कि मुद्दे को लेकर जनता की भी आम सहमति बनना भी जरूरी है.

8 जनवरी वाली बैठक में क्या हुआ?

जेपीसी की पहली बैठक में सभी सांसदों को 18 हजार से ज्यादा पेज वाली रिपोर्ट एक ट्रॉली बैग में भरकर दी गई थी. प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने एक साथ चुनाव कराने पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल भी उठाए थे. इसके अलावा विपक्ष ने ये भी कहा था कि एक साथ चुनाव कराने के लिए कई राज्यों की विधानसभा कार्यकाल पूरा होन से पहले भंग करने से संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन होता है.

‘1957 में लोकसभा-विधानसभा चुनाव कराने के लिए भंग की गई थी विधानसभाएं’

इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी के संजय जायसवाल ने कहा था कि 1957 में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए 7 विधानसभाओं को भंग कर दिया गया था. उस समय क्या तत्कालीन राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और अन्य सांसदों ने संविधान का उल्लंघन नहीं किया था.

ये भी पढ़ें: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के लिए खुद ही तैयार हो जाएंगे विपक्षी दल? बीजेपी ने बना लिया ये मेगा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget