एक्सप्लोरर

'वन नेशन, वन इलेक्शन' के लिए खुद ही तैयार हो जाएंगे विपक्षी दल? बीजेपी ने बना लिया ये मेगा प्लान

One Nation One Election: बिल को ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को भेजा गया है. इस बिल को पास करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत (360 से अधिक सांसदों) की आवश्यकता होगी.

BJP Mega Plan For One Nation, One Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) "वन नेशन, वन इलेक्शन" कानून को लेकर देशव्यापी माहौल बनाने की तैयारी में जुट गई है. इसको लेकर देशभर में जागरूकता फैलाने और समर्थन जुटाने के लिए खास योजना बनाई है. इसके तहत ब्लॉक स्तर पर सेमिनार, नुक्कड़ सभाएं और छोटे कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को इस कानून के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

भाजपा मुख्यालय में सोमवार (27 जनवरी) को एक बड़ी बैठक आयोजित की गई. बैठक में 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें भाजपा सांसद, मेयर, विधायक, पूर्व न्यायाधीश, पूर्व अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे. इस बैठक को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा महासचिव सुनील बंसल ने संबोधित किया.

केंद्र सरकार की पहल और रणनीति
दरअसल, केंद्र सरकार ने लोकसभा में "वन नेशन, वन इलेक्शन" कानून के लिए संविधान संशोधन बिल पेश किया है. बिल को ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को भेजा गया है. इस बिल को पास करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत (360 से अधिक सांसदों) की आवश्यकता होगी. भाजपा को लोकसभा में इस संशोधन के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है, इसलिए पार्टी ने जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है.

राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान की योजना
जानकारी के अनुसार, भाजपा फरवरी के दूसरे सप्ताह से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेगी. देशभर में ब्लॉक स्तर पर सेमिनार और सभाओं का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में आम जनता को "वन नेशन, वन इलेक्शन" के लाभों और इससे जुड़ी संवैधानिक प्रक्रियाओं के बारे में बताया जाएगा. उद्देश्य यह है कि आम जनता इस कानून के समर्थन में आवाज उठाए और अन्य राजनीतिक दलों पर दबाव बनाए.

एक देश, एक चुनाव: क्यों जरूरी?
बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा महासचिव सुनील बंसल ने प्रतिनिधियों को "वन नेशन, वन इलेक्शन" के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने इसे देश के लिए आवश्यक बताते हुए इसके फायदे गिनाए.

भाजपा की रणनीति
भाजपा आने वाले समय में इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक कमेटी का गठन करेगी. इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना और समर्थन जुटाना होगा. अभियान के जरिए भाजपा जनता और राजनीतिक दलों के बीच संवाद को मजबूत करेगी.

यह भी पढ़ें:- Jay Shah in Mahkumbh: महाकुंभ में संतों ने दिया जय शाह के बेटे को आशीर्वाद, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget