एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: वोटों की गिनती के तीन घंटे पूरे, जानें कितनी सीटों पर किसे मिली है बढ़त

दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में हैं, मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप), बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हुए तीन घंटे हो गए हैं. रुजानों की बात करें तो आम आदमी पार्टी 54, बीजेपी 15 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों की बात करें तो 55 सीट पर आम आदमी पार्टी और 15 सीट पर बीजेपी आगे है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया करीब 1400 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

दो घंटे पूरे होने पर रुझानों की बात करें तो शुरुआती रुझान में जो तस्वीर बन रही थी उसमें थोड़ी तब्दीली नजर आ रही है. दो घंटे बाद आम आदमी पार्टी 51, बीजेपी 19 और कांग्रेस 0 पर बढ़त बनाए हुए थी. वहीं चुनाव आयोग की ओर से आ रहे आंकड़ों की बात करें तो अब तक 46 सीटों के रुझाए आए हैं जिसमें 30 पर आम आदमी पार्टी और 16 पर बीजेपी आगे है. कांग्रेस यहां भी कहीं रेस में नहीं है.

शुरुआती एक घंटे में आए रुझानों बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 53, बीजेपी ने 16 और कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है. वोटों की गिनती शुरू होने के बाद ही शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया था. दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद पांच सीटों के रुझान सामने आए, इनमें चार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पक्ष में एक रुझान गया.

नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर के लिए निकल गए हैं. आम आदमी पार्टी के सभी बड़े उम्मीदवार अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. राघव चड्ढा, आतिशी, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय, अमानतुल्ला खान आगे चल रहे हैं. वहीं बीजेपी की बात करें तो कपिल मिश्रा और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पीछे चल रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में हैं, मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप), बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. आम आदमी पार्टी की कोशिश जहां हैट्रिक लगाने की है तो वहीं बीजेपी अपना 22 साल का वनवास खत्म करना चाह रही है. वहीं कांग्रेस भी किसी चमत्कार की उम्मीद में है.

नतीजों से पहले क्या बोले मनोज तिवारी? वोटों की गिनती से पहले दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मीडिया से बात की. तिवारी ने कहा कि मैं नर्वस नहीं हूं, बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. उन्होंने कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आ रहे हैं और हैरानी नहीं होगी अगर हम 55 सीट जीत जाएं.

मनोज तिवारी ने कहा, ''अपने अपने परिश्रम से सब लोगों ने परीक्षा दी है, और अब परिणाम का समय है. मैं नर्वस नहीं हूं, आज पंडित दील दयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है. संयोग से आज 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. मुझे अच्छा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा होने वाला है.''

मनीष सिसोदिया क्या बोले ? दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज सुबह अपने घर पर पूजा अर्चना की. मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से मैदान में हैं. सिसोदिया ने कहा है कि पिछले पांच सालों में हमने बहुत काम किया है और जीत के बाद भी दिल्ली में काम करेंगे. अभी बहुत काम करना बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget