एक्सप्लोरर

Noida में कोरोना के 6 नए केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 230 हुई

गौतमबुद्ध नगर (Noida) में मंगलवार को तीन महिलाएं समेत आधा दर्जन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 230 पहुंच गई है.

नोएडा: गौतम बुद्धनगर प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को जिले में छह और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 230 हो गई है, जबकि छह लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं, जिले में कोरोना को हराने वालों की संख्या अब 141 हो गई है. इस बीच एक मरीज की अस्पताल में मौत होने से कुल मृतकों की संख्या तीन हो गई. फिलहाल, जिले के विभिन्न अस्पतालों में 86 कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है.

मंगलवार को 6 नए कोरोना केस मिले

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस आफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 57 मरीजों की रिपोर्ट मिली, उनमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. पॉजिटिव पाए गए लोगों में नोएडा के सेक्टर-5 के हरौला निवासी 35 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती, सुरजपुर निवासी 32 साल की महिला, नोएडा के सेक्टर-9 की 35 साल की महिला, नोएडा के सेक्टर-31 निवासी 18 साल का युवक और ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी निवासी 52 साल का व्यक्ति शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई, वह दिल की बीमारी से भी पीड़ित था.

छह संक्रमित ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद छह कोविड-19 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, उनमें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में इलाज करा रहे 42,  22 और 24 साल के युवक, नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में इलाज करा रही 40 और 28 साल की दो महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा चाइल्ड पीजीआई से ही 26 साल के एक युवक को भी डिस्चार्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4251 लोगों के सैंपल लिए गए हैं. अब तक कुल 230 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें 141 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है. जिले में कुल 86 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. इस समय 484 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus सामाजिक संबंधों के ताने-बाने को तोड़ रहा है कोरोना, अपनों से दूर कर रही है महामारी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget