एक्सप्लोरर

तीन तलाक बिल पास होने से रोक पाने में नाकाम विपक्ष का नया शिगूफा, कहा- देर से मिली बिल की जानकारी

सरकार ने बहुमत ना होने के बावजूद राज्यसभा से तीन तलाक के खिलाफ बिल पास करवा लिया, तीन तलाक के खिलाफ बिल के पक्ष में 99 और विरोध में 84 वोट पड़े. अब राष्ट्रपति ने दस्तखत के साथ ही बिल कानून बन जाएगा. कानून बनने के बाद एक साथ तीन तलाक देना अपराध होगा, पति को तीन साल तक की जेल और जुर्माना का प्रावधान है.

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने राज्यसभा में बहुमत ना होने के बावजूद मंगलवार को तीन तलाक बिल पास करवा लिया. इसके पीछ सरकार की कुशल रणनीति और बेहतरीन फ्लोर मैनेजमेंट बताया जा रहा है. इस बीच लगातार बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों ने तीन तलाक बिल पर सरकार पर छल, कपट और धोखे का आरोप लगाया है. राज्यसभा में नेता प्रितपक्ष गुलाम नबी आजाद और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की परवाह नहीं करती और ना ही संसद की परवाह करती है.

नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''हमने 6 बिलों को लेकर सहमति बनाई थी जिनको सेलेक्ट कमेटी को भेजना चाहिए. इनमें से तीन तलाक बिल भी था लेकिन इस बिल को पेश करने की लेट जानकारी दी गई जिसकी वजह से हम अपने सदस्यों को उसकी जानकारी भी नहीं दे सके. यह सरकार अपनी मनमानी से हर संस्था को एक विभाग की तरह ही चलाना चाहती है.''

आजाद ने कहा, ''विपक्षी नेताओं ने कहा कि आरटीआई बिल के दौरान सरकार ने पूछा था विपक्ष से कि कौन-कौन से बिल सिलेक्ट कमेटी को भेजा चाहते हैं. जिसके बाद में हमने 6 बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने पर सहमति बनी. तीन तलाक का बिल सबसे महत्वपूर्ण मिला था जिसको हम सिलेक्ट कमिटी को भेजना चाहते थे और आज जो बिल अनलॉफुल एक्टिविटी वाला बिल भी सिलेक्ट कमिटी को भेजने का फैसला लिया था. हमको यह पता था की 6 बिल सिलेक्ट कमिटी को भेजने पर सहमति बनेगी. लेकिन सरकार ने सोमवार देर रात तीन तलाक बिल को मंगलवार को चर्चा के लिए लिस्ट कर दिया गया. इसी के चलते किसी भी पार्टी को व्हिप जारी करने का मौका नहीं मिल पाया यह एक तरह की चीटिंग है.''

वहीं टीएमसी डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ''सोमवार की देर रात हमको पता चला कि तीन तलाक बिल मंगलवार को राजसभा में आ रहा है. सरकार ने हमको इस बारे में पहले से जानकारी भी नहीं दी थी और यही बात यूएपीए बिल को लेकर भी रही. हम इन बिलों को देखना चाहते थे एग्जामिन करना चाहते थे.'' डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सरकार अपने दो सहयोगियों के भरोसे संसद चला रही है, पहला सीबीआई और दूसरी प्रवर्तन निदेशालय. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने हमारे विश्वास को तोड़ा है और आपसी रिश्ते को खराब किया है. यह सरकार की नैतिक हार है.

कैसे पास हुआ राज्यसभा में तीन तलाक बिल? राज्यसभा में बहुमत ना होने के बावजूद मोदी सरकार ने तीन तलाक बिल पास करवा लिया. विधेयक में तीन तलाक का अपराध सिद्ध होने पर संबंधित पति को तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है. बिल के पक्ष में 99 वोट पड़े जबकि खिलाफ में 84 वोट पड़े, वोटिंग के वक्त 183 सांसद ही सदन में मौजूद थे. इससे पहले बिल को राज्यसभा की सेलेक्ट कमेटी को भेजना का प्रस्ताव 84 के मुकाबले 100 मतों से खारिज हो गया. राज्यसभा में दूसरा मौका है जब सरकार ने राज्यसभा में संख्या बल अपने पक्ष में नहीं होने के बावजूद महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करवाया. इससे पहले कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद आरटीआई संशोधन विधेयक को उच्च सदन में पारित करवाने में सरकार सफल रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget