एक्सप्लोरर

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बोले दिग्विजय सिंह, उन्हें बीजेपी में नहीं मिलेगा सम्मान

दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुजरात में जैसे मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त नहीं होगी, क्योंकि हमारे प्रदेश के विधायक लालची नहीं हैं. जितने लालची थे वो राज्यसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में चले गए हैं.

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल में ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़कर गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को चेताया कि उनको बीजेपी में मान सम्मान और जिम्मेदारी वैसी नहीं मिलेगी जैसा कांग्रेस में मिलती आई है. दिग्जिवय ने कहा कि सिंधिया उनके बेटे के समान हैं. उनके पार्टी छोड़ने से उनको दुख हुआ है मगर दुख इस बात पर ज्यादा हुआ कि वो उस पार्टी में शामिल हो गए जिस पार्टी के लोगों ने उनको चुनाव में हराया. शायद उनको पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की जल्दबाजी थी.

'बीजेपी में नेताओं की नहीं संघ की चलती है'

दिग्विजय सिंह ने जोर देकर कहा, "सिंधिया जब कांग्रेस में थे तो मुरैना से मंदसौर तक अपने कार्यकर्ताओं को पद देते और दिलवाते थे, मगर अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि बीजेपी में राजनेताओं की नहीं संघ की चलती उनको आने वाले दिनों में पार्टी और सरकार में उनको कोई पद और सम्मान मिलेगा मुझे नहीं लगता."

'एमपी में नहीं होगी विधायकों की खरीद फरोख्त'

कांग्रेस की ओर से राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे दिग्विजय ने कहा, "गुजरात में जिस तरीके से कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त हुई वैसा एमपी में नहीं होगा, क्योंकि हमारे प्रदेश के विधायक लालची नहीं हैं. जितने लालची थे वो राज्यसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में चले गए हैं. प्रदेश में आने वाले दिनों में चौबीस विधानसभाओं में उपचुनाव होने हैं दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी इन चुनावों के लिए अच्छी तैयारी कर रही है. हम इन चुनाव में जाकर यही कहेंगे कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इन लालची लोगों को चुनाव में हराया जाए."

'कमलनाथ मेरे अच्छे दोस्त'

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अपने रिश्तों के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनसे रिश्ते चालीस साल पुराने हैं. उन्होंने कहा कमलनाथ उनके मित्र और भाई जैसे हैं. बहुत लोगों ने हम दोनों में दरार डालने की कोशिश की है. हमारे बीच कभी संवादहीनता नहीं रही और ना है. वो मेरे शानदार दोस्त हैं. वो दोस्ती निभाने वाले शख्स हैं.

ये भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: गुजरात में तीन इस्तीफों के बाद कांग्रेस ने विधायकों को भेजा रिसॉर्ट सीएम केजरीवाल का एलान- दिल्ली सरकार के अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज, कल से खुलेंगे राज्य के बॉर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget